जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव सम्पन्न

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के विधानानुसार तथा श्रृंखलाबद्ध संगठनात्मक प्रक्रिया के अंतर्गत जयपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के आगामी सत्र 2026-29 के लिए सभी पदाधिकारियों का चयन 21 फरवरी 2026 को आपसी विचार-विमर्श एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की सभी सदस्य बहनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों में सविता राठी अध्यक्ष, उर्मिला लोहिया मंत्री, इन्दू पंसारी कोषाध्यक्ष, अनुराधा कचोलिया प्रचार एवं संगठन मंत्री, ममता जाखोटिया उपाध्यक्ष, अनुराधा झँवर उपाध्यक्ष, उर्मिला तोतला (सांभर) उपाध्यक्ष, डॉ. श्रीमती पूनम करवा संयुक्त मंत्री, उर्वशी बंग संयुक्त मंत्री, सुगंधा लड्ढा संयुक्त मंत्री, पूजा राठी सांस्कृतिक मंत्री का चयन किया गया।

संगठन का उद्देश्य सभी सदस्य बहनों को साथ लेकर सामाजिक, पारिवारिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विषयों पर विविध कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करना है। चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में संगठन की समस्त कार्यसमिति सदस्य बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal