जिला माहेश्वरी महिला संगठन, चित्तौडग़ढ़ की चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

जिला माहेश्वरी महिला संगठन, चित्तौडग़ढ़ की चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक महेश वाटिका, गांधीनगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृष्णा समदानी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय संजीवन सिद्धा समिति प्रभारी कुंतल तोषनीवाल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री चंदा नामधर, प्रदेश सह सचिव लीला आगाल, जिला संरक्षक सरस्वती रांदड़, प्रेम मानधना एवं मंजु तोषनीवाल उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष कृष्णा समदानी ने स्वागत उद्बोधन में संगठन की एकजुटता, सेवा भाव और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में जिला सचिव ऋतु सोडानी ने तीन वर्ष का सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान संगठन द्वारा विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन, वृहद फागोत्सव, मेडिकल बैंक और नि:शुल्क मेडिकल कैंप, आदिवासी महिलाओं को साडिय़ाँ वितरण, बच्चों को स्वेटर वितरण, वृद्धाश्रम में कम्बल व अन्य सामग्री दान, लड़कियों की आत्म-सुरक्षा हेतु सेल्फ़ डिफें़स ट्रेनिंग, जिले में 1250 पौधों का रोपण आदि कार्य किए गए।

कोषाध्यक्ष सीमा काबरा ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। संगठन मंत्री उमा न्याती ने जिले की विभिन्न इकाइयों की गतिविधियों की जानकारी दी। जिले में बसी, कपासन, निम्बाहेड़ा, सावा, घोषुंडा, कन्नौज, गिलुंड, गट्यावली, गंगरार, बांसि, पुठोली आदि इकाइयाँ बनाई गईं।

जिला उपाध्यक्ष डिंपल बिरला,दीपिका सोमानी,संगीता सोनी ने बताया कि समाज में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने हेतु चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष लोकेश समदानी एवं महामंत्री कृष्ण गोपाल हेड़ा, चित्तौडग़ढ़ नगर सभा के अध्यक्ष राकेश मंत्री एवं महामंत्री शैलेंद्र  झंवर तथा माहेश्वरी जन सेवा समिति, महेश वाटिका गांधीनगर के अध्यक्ष भरत जागेटिया एवं सचिव महेश नुवाल का संगठन द्वारा आत्मीय सम्मान किया गया। 

जिला सहसचिव भावना न्याती, स्नेहलता सोमानी, सुषमा सोमानी ने बताया कि संगठन की ओर से महेश वाटिका को सामाजिक उपयोग हेतु तीन टेबल, एक पोडियम और साउंड सिस्टम (दो माइक्रोफोन सहित) भेंट किया गया। बैठक में नगर अध्यक्ष जया तोषनीवाल, रेनु सोमानी, नेहा न्याती, रामजानकी सोमानी, स्नेहलता सोमानी सहित जि़ले की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन और आभार ज्ञापन जिला सचिव ऋतु सोडानी ने किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal