| अलीगढ़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा की बैठक सम्पन्न |
|
|
अलीगढ़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा की दिनांक 22 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक शगुन वेंकट हॉल में श्री राकेश मोहता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की गिरती जनसंख्या पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा समाज द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक के मुख्य अतिथि महासभा के उपाध्यक्ष श्री विनीत केला रहे। उन्होंने समाज की वर्तमान चुनौतियों एवं भावी दिशा पर अपने विचार रखे। कोषाध्यक्ष श्री नवनीत माहेश्वरी ने आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्री राजेन्द्र माहेश्वरी (मथुरा), श्री राजकुमार जाखेटिया (कासगंज), श्री के.के. माहेश्वरी (बरेली), श्री प्रमोद केला (मेरठ), श्री रामकुमार सादानी (अलीगढ़), श्री संजीव गोदानी (अलीगढ़), श्री अभय माहेश्वरी (अलीगढ़), श्री मनोज दुजारी (आगरा), श्री शिवकुमार माहेश्वरी (बिजनौर), श्री सुशील माहेश्वरी (गाजियाबाद) एवं श्री अजय कुमार माहेश्वरी (मोदीनगर) सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन प्रदेश मंत्री श्री सुभाष चंद्र बाहेती ने किया। बैठक में जिला माहेश्वरी सभा कासगंज के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार जाखेटिया को समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र चाडक्य, कोषाध्यक्ष श्री अरविंद काबरा, श्री अनिल माहेश्वरी एवं श्री विनय कुमार माहेश्वरी को भी सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में श्री राजकुमार जाखेटिया ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 जिलों से समाज बंधुओं की सक्रिय सहभागिता रही।
|
|
| 23 February 2026 |
| अलीगढ़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा की बैठक सम्पन्न |
|
| 23 February 2026 |
| खारघर में बाबा रामदेवजी का विशाल 'जम्मा जागरण' संपन्न |