|
माहेश्वरी महिला मण्डल, सरदारशहर द्वारा दिनांक 20 फऱवरी 2026 को माहेश्वरी (राधे-कृष्णा) मंदिर, सरदारशहर में पारंपरिक फाग-उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की वरिष्ठ महिलाओं, मण्डल की सदस्यों एवं भजन मंडली की बहनों ने कान्हा जी के भजनों, फाग और धमाल की सुमधुर प्रस्तुतियों से संपूर्ण वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। सभी उपस्थित बहनों ने रंग लगाकर गोपाला के संग फूलों की होली खेली तथा अपार आनंद और उल्लास की अनुभूति की। कार्यक्रम का समापन श्रद्धापूर्वक ठाकुर जी को प्रसाद का भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण के साथ किया गया। संपूर्ण आयोजन भक्ति, परंपरा एवं सामूहिक उल्लास का सुंदर उदाहरण रहा।
|