| पंचांग और राशिफल |
|
श्री गणेशाय नमः ![]() आज का पञ्चाङ्ग दिनांक:- 23 फरवरी 2026 वार :- सोमवार विक्रम संवत् :- 2082 अयन:- उत्तरायण ऋतु :- शिशिर मास:- फाल्गुन पक्ष :- शुक्ल तिथि :- षष्ठी:- 5:06pm तक पश्चात:- सप्तमी नक्षत्र :- भरणी:- 04:39pm तक पश्चात:- कृतिका योग :- ब्रह्म करण :- तैतिल सूर्यराशि :- कुंभ चंद्रराशि :- मेष 10:12pm तक पश्चात:- वृषभ दिशाशूल :- पूर्व सूर्योदय :- 07:25pm सूर्यास्त :- 05:50pm राहुकाल का समय 8:25am से 09:47am तक अभिजित मुहूर्त :- 11:55pm से 12:45pm तक ब्रह्म मुहूर्त:- 05:45am से 06:28am आज व्रत एवं त्यौहार वार विशेष आज का वार :- सोमवार अधिदेव :- जल * यदि कुंडली में चंद्रमा पीड़ित या कमजोर है तो सोमवार को मोती चांदी में धारण करना चाहिए, जब तक आप मोती धारण नहीं करते है तब तक आप चंद्रमा का मंत्र जाप कर सकते हैं । सफेद चंदन का तिलक लगा सकते हैं । खिरनी का जड़ धारण कर सकते हैं । मंत्र :- * ।। ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः ।। * यदि चंद्रमा फलादेश के हिसाब से किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो चंद्रमा का दान शिव मंदिर में करना चाहिए । दान :- * पूर्णिमा की रात्रि को खीर बनाकर छत पर चंद्रमा की रोशनी में रखें ( चलनी से ढक देना चाहिए ताकि कोई कीड़ा उसमें ना पड़े ) दूसरे दिन प्रातः उसको प्रसाद के रूप में ग्रहण करें । उपाय :- * चंद्रमा किसी भी ग्रह को शत्रु दृष्टि से नहीं देखता है । बहुत कम ही देखा गया है कि चंद्रमा प्रबल होकर किसी प्रकार की परेशानी करे । परंतु फिर भी यदि ऐसा होता है तो चंद्रमा से संबंधित दान एवं उपाय करना चाहिए । दान :- * सफेद वस्त्र , दूध , चावल , शंख , मोती , सफेद चंदन , मिश्री सोमवार को करणीय कार्य :- * सभी कार्यों के लिए शुभ वार संज्ञा : - * सोमवार को चर संज्ञा दी गई है घात वार :- * दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें वार:- सोमवार राशि :- मिथुन अशुभ फल नाशक पदार्थ :- * अगर किसी जातक का चंद्रमा अशुभ हो तो वह जातक दूध या खीर का सेवन अथवा दान कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी। राशिफल मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के बिल्डर्स को धन लाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिलेगा। पहले से बनायी हुई सारी योजनायें आज पूरी हो जाएंगी। सरप्राइज मिलेगा जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। स्टूडेंट अपने करियर को लेकर अपने गुरु से परामर्श लेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला होगा। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वृषभ राशि :- आज के दिन सारी इच्छाएं पूरी होंगी। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। शत्रु पक्ष आपसे दूरिया बनाकर रहेगा। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जायेंगे। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। मिथुन राशि :- आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बढ़िया है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएंगी। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमाने ले जाने का वादा करेंगे। बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। शाम को घरवालों के साथ बैठकर समस्याओं का समाधान तलाशेंगे। कर्क राशि :- आज का दिन आप के लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आयेगी। सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता हाथ लगेगी। अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। ड्राई क्लीनर्स के लिए दिन फायदा देने वाला है। काम को बढ़ाने से धनलाभ में काफी इजाफा होगा। सिंह राशि :- आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। बिजनेस के सिलसिले में आप किसी दूसरे शहर की यात्रा करेंगे। शाम को बच्चों के साथ पार्क में टहलने जायेंगे। दोस्तों की सहायता से कोई नया बिजनेस शुरु करेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। कन्या राशि :- आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी का मदद से पूरा हो जाएगा। किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। तुला राशि :- आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लागों का आज मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी । माता- पिता अपने बच्चों के साथ समय बितेयेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच पर जायेंगे। दोस्तों के साथ आज पार्टी करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। वृश्चिक राशि :- आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर या किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज समाप्त हो जायेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का आज सुनहरा मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा सफलता आपको निश्चित प्राप्त होगी। धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। सरकारी नौकरी के लिए एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट को आज सफलता मिलना निश्चित है। आपके व्यापार में आज कोई बड़ी डील होने की सम्भावना है। आपके सामाजिक कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। करोबार मे आ रही सारी परेशनियां दूर होगी। मकर राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स आज अपने समय का सदुपयोग करें। पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। विवाहित आज जीवनसाथी से कोई ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी। कुम्भ राशि :- अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एण्ड-डाउन करने में थोड़ी प्रॉब्लम होगी। आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बीतेगा । ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आयेगा। मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। घर में सुख-शांति रहेगी। मीन राशि :- आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। सड़क पर चलते समय आप सतर्क रहें। इस राशि छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। समाज में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए आपकी तारीफ होगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी। *आज का विचार* जो हो रहा है जैसा हो रहा है सब भगवान की कृपा से ही हो रहा है
ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा 79760998126
|
|
| 23 February 2026 |
| अलीगढ़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा की बैठक सम्पन्न |
|
| 23 February 2026 |
| खारघर में बाबा रामदेवजी का विशाल 'जम्मा जागरण' संपन्न |