समाज बंधुओ द्वारा स्वर्गीय मगनलाल चांडक को दी गई श्रद्धांजलि

मानव समाज की सेवा हेतु सदैव प्रेरणा स्रोत रहे माहेश्वरी समाज के मगनलाल चांडक की पावन स्मृति में जागरूक सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज एवं अन्य समाज की ओर से स्थानीय जस्सूसर गेट स्थित माहेश्वरी सदन बीकानेर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में संवेदना, स्मृति एवं कृतज्ञता का भाव विशेष रूप से दिखाई दे रहा था। जागरूक माहेश्वरी समाज के सक्रिय सदस्य पूर्व पार्षद श्याम सुंदर चांडक ने बताया कि सर्वप्रथम उपस्थित समाज बंधुओ ने स्वर्गीय मगनलाल जी चांडक के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी ओर से पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में स्वर्गीय मगनलाल जी चांडक के साथ बिताए गए समय के संस्मरणों से अवगत कराते हुए उन्हें किसी ने अन्नदाता, किसी ने गरीबों का मसीहा बताया तो वहीं माहेश्वरी समाज की ओर से उन्हें समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ भी बताया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए माहेश्वरी समाज के डॉक्टर बाबूलाल मोहता ने बताया कि मगनलाल जी जिन्हें मैं सदैव भाई जी के नाम से पुकारता था वह केवल नाम के ही नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के जीवंत प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका इस तरह चला जाना निश्चित रूप से संपूर्ण समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है तथा इसकी पूर्ति करना संभव नहीं है लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्यों को निरंतर इसी प्रकार यदि सुचारू रूप से जारी रखा जाए तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष नारायण बिहानी तथा श्री प्रीति क्लब के पूर्व अध्यक्ष नारायण दास दमानी ने अपनी और से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सदैव अपने लिए कार्य ना करते हुए दूसरों के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाला सच्चा एवं कर्तव्यनिष्ठ परोपकारी व्यक्ति बताएं। माहेश्वरी सदन के ट्रस्टी बृजमोहन चांडक ने अपनी ओर से श्रद्धांजलि देते हुए स्वर्गीय मगनलाल चांडक को सेवाभावी, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं करुणा की मिसाल स्थापित करने वाला सिपाही बताया। इस अवसर पर श्री चांडक को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माहेश्वरी समाज के सामाजिक संवाददाता पवन कुमार राठी ने बताया कि स्वर्गीय मगनलाल जी चांडक जहां एक और कई संस्थानों से जुड़े हुए सक्रिय सदस्य रहे हैं वही उन्होंने श्री प्रीति क्लब, श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल तथा कृष्ण अन्न क्षेत्र के फाउंडर मेन अर्थात संस्थापक सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की है। उनके द्वारा संचालित कृष्ण अन्न क्षेत्र के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को न केवल राशन सामग्री बल्कि निशुल्क दवाइयां तथा आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जाता रहा है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अन्य समाज की ओर से सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि चांडक जी गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति संस्था में भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपनी बराबर सेवाएं प्रदान करते थे। उपरोक्ताओं के अलावा इस अवसर पर हरि नारायण चांडक, श्याम बिहाणी, कन्हैया लाल राठी, डॉ नरसिंह बिनानी, पत्रकार, गिरिराज पारीक, शिवकुमार सोनी, पूर्व पार्षद श्याम सुंदर चांडक ने भी अपने उद्बोधन द्वारा अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन श्री कृृष्ण माहेश्वरी मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने अत्यंत संयमित, भावपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से किया। इस अवसर पर न केवल माहेश्वरी समाज बल्कि अन्य समाज के उपस्थित लोगों ने भी अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद करते हुए उनके परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल तथा हिम्मत प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में जहां एक और सत्यनारायण राठी, नारायण डागा, घनश्याम कल्याणी, सुशील करनानी, जगदीश कोठारी, अशोक बागड़ी, सुशील थिरानी, रतनलाल बिहानी, पूर्व पार्षद श्याम सुंदर चांडक, कृष्ण गोपाल सोमानी, बृजमोहन चांडक, नारायण चांडक, गिरिराज पारीक, सुरेंद्र शर्मा, नारायण बिहानी, नारायण दास दमानी नारायण चांडक, पवन कुमार राठी, राजेश आदि उपस्थित थे वही चांडक परिवार की ओर से पूनम चंद चांडक, रामेश्वर चांडक, राजेंद्र चांडक, आनंद चांडक, धीरज चांडक, अशोक कुमार, रामकुमार, सुनील तथा संदीप सोमानी उपस्थित थे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal