कोयंबटूर मे पैदल तीर्थयात्रियो के लिए अन्नदान

दिनांक 30 जनवरी 2026 को कोयंबटूर माहेश्वरी युवा परिषद अध्यक्ष गिरीराज फोमरा एवं अन्य सदस्यो द्वारा अन्नदान कार्यक्रम के तहत रात्रि 10 बजे, प्रसिद्ध भगवान मुरुगन स्वामी के प्राचीन मंदिर, मरुधमलाई के वार्षिक कार्यक्रम मे जाने वाले पदयात्रीयो को भोजन के पैकेट एवं पानी वितरित किया गया। यह ज्ञातत्व रहे कि तमिल पर्व थाईपुसम की पुर्व संध्या पर लाखो भक्त कोयंबटूर शहर से 25 ्यरू दूर पहाडी पर स्थित मरुधमलाई सुब्रमण्य स्वामी मंदिर जो की एक प्रसिद्ध मुरुगन मंदिर है, की पद यात्रा करते हुए, दर्शन करते है। हर साल कोयंबटूर मे थाईपुसम उत्सव बहुत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, जिसमे सुब्रमण्य स्वामी मुरुगन मंदिर मे विशेष पूजा और अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। 

थाईपुसम पर्व भगवान मुरुगन की बुराई पर जीत के उपलक्ष में मनाया जाने वाला एक जीवंत, गहरा धार्मिक त्यौहार है। भक्त कावड़ी अट्टम (दूध के बर्तन ले जाना), पद यात्रा करना और शरीर में छेद करने जैसी कठिन तपस्या करते हैं। मुख्य उत्सव तमिल माह 'थाई' की पूर्णिमा के आसपास होता हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप मे माना जाता है कि इस दिन भगवान मुरुगन को माता पार्वती जी द्वारा 'वेल' (भाला) प्रदान किया गया था। इन पद यात्रियो मे सभी उम्र के बच्चे, महिलाए एवं पुरुष समुह मे मुरुगन स्वामी के भजन एवं नारे लगाते हुए भक्तिभाव से पुरी रात पैदल चलकर यात्रा पुर्ण करते है। पदयात्रियो को दिये गये इस अन्नदान कार्यक्रम मे माहेश्वरी युवा परिषद अध्यक्ष गिरीराज फोमरा के साथ फोमरा परिवार के अन्य सदस्य राखी, राजकुमार, राधिका, इशिका, तनिषा फोमरा ने सहयोग दिया। भोजन पैकेट व्यवस्था मे भुतपुर्व युवा अध्यक्ष पुरुषोत्तम भुराडिया का सहयोग रहा।


Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal