बस्तर जिला माहेश्वरी महिला संगठन का निर्वाचन सम्पन्न

छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत बस्तर जिला माहेश्वरी महिला संगठन का सत्र 2026 से 2029 हेतु निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह निर्वाचन प्रक्रिया माहेश्वरी महिला मंडल जगदलपुर के आतिथ्य में आयोजित की गई। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत सर्वसम्मति से (कोंडागांव) निवासी श्रीमती ममता टावरी को जिला अध्यक्ष तथा श्रीमती विद्या चांडक (जगदलपुर) को जिला सचिव के रूप में चयनित किया गया। उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू राठी सुकमा, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुमन राठी जगदलपुर, सहसचिव श्रीमती ज्योति गांधी छीनगढ़, संगठन मंत्री श्रीमती सुमित्रा चांडक तोंगपाल का अन्य पदों पर चयन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्योति ईनाणी के निर्देशन में तथा चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती भारती चांडक की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। इस अवसर पर प्रदेश तदर्थ कमेटी की पदाधिकारी श्रीमती आशा डोडिया भी उपस्थित थी।

वर्तमान जिला अध्यक्ष श्रीमती सूरज चांडक ने अपने कार्यकाल में सहयोग हेतु जिला सचिव ममता टावरी, समस्त जिला पदाधिकारी व कार्यकारिणी, समस्त वरिष्ठजनों, जिले के सभी स्थानीय संगठन की अध्यक्ष सचिव सहित समस्त बहनों का धन्यवाद दिया। जिला अध्यक्ष द्वारा प्रादेशिक के विभिन्न प्रतियोगिताओ में जिले का प्रतिनिधित्व कर परचम लहराने वाले प्रतियोगियों का तथा जिले के सभी स्थानीय संगठन के अध्यक्ष सचिव का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। साथ ही नवीन जिला अध्यक्ष सचिव को बधाई दी व सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। इस चुनावी प्रक्रिया में सभी मातृ शक्तियों एवं बहनों की अच्छी उपस्थित भवन में दिखाई दी छोटे बच्चों द्वारा एक शानदार प्रस्तुति दी गई। आभार पश्चात स्वादिष्ट भोजन के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal