माहेश्वरी क्लब वाराणसी का 48वां दायित्व ग्रहण समारोह

दिनांक 8 फरवरी 2026 को निवेदिता विद्यालय में मुख्य अतिथि श्री अजय काबरा, महामंत्री अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा, विशिष्ट अतिथि लोकेंद्र करवा अध्यक्ष, कोठारी बंधु स्मृति शौर्य ट्रस्ट एवं समाज के समस्त पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के साथ भगवान महेश को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलित के साथ आयोजित हुआ। सभा का संचालन आशीष सोनी, वत्सल दुजारी ने किया। समाज के बच्चो ने महेश वंदना की, जीतू चांडक ने सभा प्रारम्भ की घोषणा की मंत्री अमित चांडक ने सत्रीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और वर्षभर की गतिविधियों और उपलब्धियों को दर्शाते हुए एक विशेष वीडियो प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का परिचय पीयूष कोठारी ने दिया। श्री अजय काबरा एवं श्री लोकेंद्र करवा ने क्लब की सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की, साथ ही इस परंपरा को समाज में और अधिक बढ़ावा देने का आग्रह किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बालकिशन असावा, मंत्री पीयूष लखानी, कोषाध्यक्ष शुभम साबू को पद की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी समिति का परिचय दिया। एक नवीन सदस्यों को क्लब में सम्मिलित किया गया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने आगामी सत्र के उद्देश्यों एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला, कार्य व पढ़ाई के लिए बाहर रह रहे युवाओं को वर्चुअल सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम सलाहकार प्रतीक मूंदड़ा, संयोजक सुमित साबू, अनूप कोठारी रहे। इस अवसर पर मांगीलाल सारड़ा, श्री राम चितलांगिया, अनिल झंवर, दीपक दुजारी, दीपक सोमानी, राजेश गट्टाणी, सुशील दमानी, गिरिराज कोठारी, रमेश साबू, मनीष मानधनी, मनीष दुजारी, वरुण मूंदड़ा, राकेश दरक, भारती करवा, पूजा चांडक, राधिका डागा, कविता मारु, कुमुद चांडक, राहुल कोठारी, यश गट्टाणी, गौरव कोठारी, गोविंद बागड़ी के अलावा समाज के 110 लोगों की उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन पीयूष लखानी (नवमंत्री 2026) ने किया। कोषाध्यक्ष शुभम साबू ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष बालकिशन असावा ने सभा स्थगन की घोषणा की और सभी को दोपहर भोज के लिए आमंत्रित किया।


Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal