मौलासर (नागौर) मूल की श्रीमती मोनिका लखनपाल गग्गड, नई दिल्ली द्वारा कानुनी सलाह की एप्प "Vakeel Saab" (वकील साब) की लॉन्चिंग

यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि मौलासर (नागौर) मुल के श्री राजगोपालजी रूपनारायणजी गग्गङ की पुत्रवधू एंव श्री वैभव गग्गङ की धर्मपत्नी श्रीमती मोनिका लखनपाल गग्गङ जो कि नई दिल्ली (वसंत विहार) स्थित लॉ फर्म गग्गर एंड पार्टनर्स (Gaggar & Partners) की मैनेजिंग पार्टनर हैं, ने हाल ही में "Vakeel Saab" (वकील साब) का एक ऐप लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य आम लोगों के लिए कानूनी सहायता को अधिक सुलभ बनाना है।

किसी भी आम आदमी को जब भी कानूनी सलाह की ज़रूरत हो—चाहे वह पारिवारिक, नागरिक (civil), संपत्ति, आपराधिक, व्यावसायिक या अन्य कानूनी मामलों से जुड़ी हो—तो यह प्लेटफॉर्म उनके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को फोन, चैट या वीडियो कॉल के माध्यम से ऑनलाइन सत्यापित वकीलों (verified lawyers) से जोडऩा है। यह प्लेटफॉर्म पारदर्शी शुल्क (transparent fees) सुनिश्चित करता है और बार-बार ऑफिस के चक्कर काटने या शुरुआत में ही भारी-भरकम फीस खर्च करने की ज़रूरत को खत्म करता है।

यह ज्ञातत्व रहे कि श्रीमती मोनिका गग्गङ के पास 23 वर्षों से अधिक का कानुनी श्रेत्र का व्यापक अनुभव है, जिसमें भारत में सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और विभिन्न ट्रिब्यूनल के समक्ष जटिल और उच्च-स्तरीय मामलों, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता (Arbitration) और एंटी-ट्रस्ट/प्रतिस्पर्धा कानून (Competition Law), रियल एस्टेट, बौद्धिक संपदा (IP), व्हाइट-कॉलर अपराध (सीबीआई और ईडी मामलों सहित), मनी लॉन्ड्रिंग, फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों को संभालने का अनुभव शामिल है। वह एक प्रमाणित POSH (कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ की रोकथाम) विशेषज्ञ के रूप में भी अपनी सेवाएं देती हैं। श्रीमती मोनिका लखनपाल गग्गड द्वारा "Vakeel Saab"  (वकील साब) ऐप लॉन्च करने पर बहुत बहुत बधाई एंव समाज की ओर से हार्दिक शुभकामनाए। 

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal