कोयंबटूर माहेश्वरी समाज की वयोवृद्ध सदस्या श्रीमती पद्मिनी फुमरा का 75वी जन्मदिन मनाया गया

कोयंबटूर माहेश्वरी सभा के सभी पारिवारिक जनो ने मिलकर विगत माह के तीसरे रविवार को समाज की वयोवृद्ध सदस्या श्रीमती पद्मिनी फुमरा का 75वां जन्मदिन माहेश्वरी भवन के प्रांगण मे धुमधाम से मनाया गया। इस मौके पर 200 से ज्यादा समाज सदस्यो, मित्रगणो, पारिवारिक सदस्यो ने मिलकर श्रीमती पद्मिनी फुमरा को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। जन्मदिन समारोह मे कलकत्ता से आये विशेष एंकर ने सामुहिक अंतराक्षरी खिलाकर महौल को शायराना बना दिया एवं उपस्थित सभी महमानो ने इसमे शामिल होकर नये पुराने फिल्मी गाने खुब गाये। कलकत्ता से ही आये खास कैटरर के चटपटे चाट पकवानो को सभी ने चटकारे मारते हुए विविध व्यंजनो का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे श्रीमती पद्मिनी फुमरा के पुत्र-पुत्रवधु विवेक-सरिता फुमरा का परिश्रम, सम्मान, एवं स्नेह झलक रहा था। 

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal