भाग्यश्री हर्षित साबू डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

रांची सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में 16 सितम्बर 2026 को लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुंदाग, रांची में आयोजित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार-2026 समारोह में रांची प्रखंड के मुरहू निवासी श्रीमती भाग्यश्री हर्षित साबू को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

श्रीमती साबू के शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, उल्लेखनीय योगदान एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। उनके सम्मानित होने पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal