सेवा सदन पुष्कर की साधारण सभा सम्पन्न, तृतीय संतान के जन्म पर सेवा-सदन द्वारा 40 मातृशक्ति को किया सम्मानित

श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन, पुष्कर की वार्षिक साधारण सभा अध्यक्ष श्री रामकुमार भूतड़ा की अध्यक्षता में मुख्यालय पुष्कर में सम्पन्न हुई जिसमें सुदूर प्रदेशों सहित राजस्थान के लगभग सभी जिलों से सैंकड़ों समाज बन्धुओं की उपस्थिति रही। सेवा सदन की साधारण सभा में काफी लम्बे अंतराल पश्चात् बहुत अच्छी उपस्थिति रही। साधारण सभा के प्रारम्भ में भगवान महेश की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर, माल्यार्पण कर सामूहिक महेश वंदना की। तत्पश्चात् महामंत्री ने गत साधारण सभा 12.03.2023 की कार्यवाही रिपोर्ट को पढ़कर सुनाया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से पारित किया। तत्पश्चात् समाज की घटती जनसंख्या को देखते हुए गत आमसभा के निर्णय अनुरूप तृतीय संतानोत्पत्ति पर 40 मातृशक्ति को सम्मान स्वरूप 50,000/- की एफ.डी. प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष श्री रामकुमार भूतड़ा ने बताया कि चयनित 40 मातृशक्ति को तो आज सम्मानित किया गया ही है, इससे पूर्व गत् वर्षों में तृतीय कन्या जन्म प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 81 मातृशक्ति को सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त और भी मातृशक्ति द्वारा तृतीय संतानोत्पत्ति पर सेवा सदन को आवेदन प्रेषित किया जायेगा तो निरन्तर यह योजना जारी रहेगी एवं अभी भी कुछ आवेदन पत्र कमियों के कारण रुके हुए है, शीघ्र उन्हें भी लाभान्वित किया जायेगा, जिससे समाज की जनसंख्या बढ़ाने हेतु समाजजन प्रेरित हो।
अध्यक्षजी ने अपने उद्बोधन में समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में समाज की जनसंख्या में अभिवृद्धि होना अति आवश्यक है। अध्यक्षजी ने सेवा-सदन के अन्य प्रकल्पों अन्नक्षेत्र, कबूतरदाणा, विधवा एवं असहायों को सहायता की जानकारी भी दी। अध्यक्षजी ने नवीन अयोध्या प्रकल्प हेतु गत 11 मार्च, 2024 को राष्ट्रीय संत श्री गोविन्ददेवगिरीजी महाराज के सान्निध्य में सुसम्पन्न हुए भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह की विस्तृत जानकारी सदन के सम्मुख रखी। उन्होंने कहा कि ऐसा ऐतिहासिक आयोजन मैंने मेरे जीवनकाल में पहली बार देखा जब किसी सामाजिक आयोजन में लोकसभाध्यक्ष श्री ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान की पूरी केबिनेट, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के विधानसभाध्यक्षों सहित व अनेक विधायकगण, अनेक प्रशासनिक अधिकारियों, भामाशाहों व समाज के वरिष्ठजन एक मंच के हिस्सा बने। इसके लिये आज की साधारण सभा आप सभी के सम्मुख अयोध्या में सेवा-सदन के आयोजन में सभी पधारे अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। जिस पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों ने जयश्री राम के उद्घोष व करतल ध्वनि से हर्ष प्रकट किया। अध्यक्षजी ने अयोध्या प्रकल्प हेतु सम्पूर्ण भूमि के सहयोगदात्ता श्री राधाकिशनजी दम्मानी (डी-मार्ट) सहित अन्य भामाशाहों का नामोल्लेख करते हुए धन्यवाद दिया। जिस पर सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। उन्होंने आगे कहा कि आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए दानदाताओं के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिये। आज के परिवेश में सोशल मीडिया के सदुपयोग के विपरित हो रहे दुरुपयोग पर भी चिंता प्रकट करते हुए अध्यक्षजी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से मिथ्या एवं भ्रामक संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाना बहुत ही अनुचित है तथा संस्थाओं के नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने सभी उपस्थितजन को आह्वान करते हुए सोशल मीडिया का दुरुपयोग नहीं करने हेतु शपथ भी दिलवाई।

तत्पश्चात् साधारण सभा की विषय सूची अनुसार उपस्थित बन्धुओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किये। साधारण सभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 का अंकेक्षित लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष श्री मनोहरलाल पुंगलिया ने अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किया साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु अनुमानित बजट भी पेश किया। जिस पर उपस्थितजन ने करतल ध्वनि से अंकेक्षित लेखों का अनुमोदन किया एवं अनुमानित बजट को स्वीकृति प्रदान की। कोषाध्यक्षजी ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 के आय-व्यय की भी जानकारी साझा की। महामंत्री रमेशचन्द्र छापरवाल ने बैठक की विषय सूची अनुरूप संचालन किया एवं उपस्थितजनों के सुझावों के अनुरूप समाज एवं सेवा-सदन हितार्थ निर्णय लिये गये।
साधारण सभा में सेवा सदन के अध्यक्ष श्री रामकुमार भूतड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कैलाश सोनी, महामंत्री श्री रमेशचन्द्र छापरवाल, कोषाध्यक्ष श्री मनोहरलाल पुंगलिया, उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद शाह, श्री अनिलकुमार बांगड़, श्री जयकिशन बल्दुवा, श्री विजयशंकर मूंदड़ा, मंत्री श्री मुरलीधर झंवर, श्रीभगवान बंग, श्री संजयकुमार जैथलिया, श्री किशनगोपाल बंग, प्रचार मंत्री श्री भागीरथ भूतड़ा, कार्यालय मंत्री श्री मधुसुदन मालू सहित मार्गदर्शक श्री रामकुवार मानधना मुम्बई, श्री प्रेमचन्द मून्दड़ा अजमेर, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री श्री राजकुमार काल्या, निवर्तमान अध्यक्ष श्री जुगलकिशोर बिड़ला चित्तौडग़ढ़, पूर्व अध्यक्ष श्री श्यामसुन्दर बिड़ला मेड़तासिटी, श्री रामावतार जाजू इन्दौर, श्री सत्यनारायण काबरा जयपुर, श्री रमाकान्त बाल्दी अजमेर, श्री रामवल्लभ भूतड़ा इन्दौर, श्री घनश्याम लाहोटी पूना, श्री अशोक बाहेती इचलकरंजी, श्री ईश्वर बाहेत्ती इन्दौर, श्री राम अवतार जाजू सूरत, श्री नीरज मूंदड़ा, श्री सोहनलाल राठी, श्री दीनदयाल मंत्री, श्री भंवरलाल गांधी, जोधपुर, श्री रामनारायण सोनी, श्री संपतराज मण्डोवरा उदयपुर, श्री श्यामसुन्दर मंत्री कुचामनसिटी, श्री सुनिलकुमार मूंदड़ा अजमेर, श्री अशोक राठी, श्री अशोक जैथलिया अजमेर, श्री दिलीपकुमार जाजू, श्री रमेशचन्द्र भराडिय़ा ब्यावर, श्री कैलाश काबरा मकराना, श्री गोपीकिशन, श्री संपत बिड़ला मेड़तासिटी, श्री तेजकरण सोनी, किशनगढ़, श्री कालूराम हेडा नडिय़ाद, श्री मोहनलाल मंत्री इन्दौर, श्री रविन्द्र राठी इन्दौर सहित राजस्थान व विभिन्न प्रदेशों से सैंकड़ों गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही।


साधारण सभा की समुचित व्यवस्थाओं हेतु कार्यालय मंत्री श्री मधुसुदन मालू, श्री जगदीश झंवर, श्री जगदीशप्रसाद लोया, श्री रमाकान्त हेडा, श्री अशोक मालानी, श्री अशोक जैथलिया, श्री नृसिंह जाखेटिया, श्री अरविन्द चाण्डक, श्री अतुल कुमार झंवर, श्री संजय मालू, श्री अशोक राठी, श्री किशन बंग, श्री रमेश भराडिय़ा, श्रीमती सुमित्रा जैथलिया आदि को महामंत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया, तत्पश्चात् जग-गण-मन के सामूहिक गान के साथ साधारण सभा सम्पन्न हुई।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन