लायंस क्लब कासगंज डायमंड की बैठक सम्पन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ निर्वाचन

लायंस क्लब इंटरनेशनल की इकाई लायंस क्लब कासगंज डायमंड द्वारा दिनांक 16 मई 2026 को लड्डू स्वीट्स, कासगंज में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सत्र 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत लायन मनोज कुमार जाखेटिया को अध्यक्ष, लायन कैप्टन डी.एस. चौहान को सचिव तथा लायन शिव कुमार गुरहार को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।

इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन ए.के. सिंह पुंढीर, जोन चेयरपर्सन लायन अनुराग माहेश्वरी, अध्यक्ष लायन विनय कुमार माहेश्वरी, सचिव लायन सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन राजीव माहेश्वरी, चार्टर अध्यक्ष लायन राजकुमार जाखेटिया सहित लायन प्रभात गर्ग, अनिल जैन, अलका पुंढीर, अनिल माहेश्वरी, शान्तनु चौधरी, अंजू जाखेटिया, दीपक जाखेटिया, गौरव अग्रवाल, ललित अजमेरा, अरविंद काबरा, शीलू चौहान, डॉ. सौरभ माहेश्वरी, अभिषेक तोमर, मयंक बिड़ला, रेखा गुप्ता, मधु जाखेटिया, सतीश माहेश्वरी, स्वीटी शर्मा, प्रकाश जाखेटिया, नयनसी जाखेटिया आदि सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान क्लब सदस्यों द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही आगामी सत्र 2026-27 हेतु मंडल द्वारा लायन राजकुमार जाखेटिया को गवर्नर एडवाइजर, लायन विनय कुमार माहेश्वरी को जोन चेयरपर्सन, लायन ए.के. सिंह पुंढीर को गवर्नर प्रोग्राम को-चेयरपर्सन तथा लायन अनुराग माहेश्वरी को मंडल एन्वायरमेंट कन्वीनर नियुक्त किए जाने पर सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। बैठक के उपरांत क्लब द्वारा डिनर का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन