माहेश्वरी महिला संगठन हावड़ा के नए सत्र का भक्तिमय शुभारंभ

माहेश्वरी महिला संगठन हावड़ा के नए सत्र 2026-28 का शुभारंभ रविवार, 17 मई 2026 को हावड़ा मिल्स क्लब हाउस में अत्यंत भक्तिमय वातावरण में हरि अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान उमा-महेश के पूजन एवं महेश वंदना के साथ किया गया। संगठन की अध्यक्ष श्रीमती संगीता काबरा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों एवं अतिथियों का अभिनंदन किया। वहीं मंत्री श्रीमती मंजू मूंदड़ा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।

हरि अर्चना कार्यक्रम में 4 प्रमुख यजमान एवं 46 सह-यजमानों ने भाग लिया। आचार्य रामेश्वरजी बरोदिया के मुखारविंद से मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना सम्पन्न हुई। सामूहिक विष्णुसहस्त्रनाम पाठ से पूरा सभागार भक्तिरस में सराबोर हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन की कई महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अध्यक्ष संगीता काबरा ने विशेष रूप से ममता काबरा, संगीता मक्कर, कंचन भट्टर, भगवती बागड़ी, राधा माहेश्वरी, प्रीति तापडिय़ा, मधु लखोटिया, ज्योति मर्दा, तारामणि सोमानी, श्वेता सारड़ा एवं ललिता मालू का आभार व्यक्त किया। अंत में माहेश्वरी महिला संगठन हावड़ा की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन