माहेश्वरी महिला संगठन वाराणसी द्वारा किया गया सेवा कार्य

मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है, इस सूत्रवाक्य का अनुशरण करते हुए माहेश्वरी महिला संगठन वाराणसी द्वारा सत्र 2023 में जनसेवा सहायतार्थ प्रयोजन से किए गए अर्थोपार्जन का एक पूर्व निर्धारित अंश सेवा कार्यों के लिए संग्रहित करते हुए किया गया। इस पुनीत कार्य के लिए संघ संचालित पाणिनि कन्या विद्यालय की (पड़ाव, चंदौली) नव सृजित विस्तार शाखा में शिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शीतल जल के लिए वोल्टाज वाटर कूलर, गद्दे-चादर, 2 एयर कूलर तथा अन्य कई उपयोग की सामग्रियां सहयोग स्वरूप प्रदान की गई। मुख्य अतिथि समाज की वयोवृद्ध महिला श्रीमती मालती देवी धूत (पत्नी स्व. चंपालाल धूत) थीं। मुख्य अतिथि ने अपने करकमलों से सभी पर स्वास्तिक अंकित किया। इस अवसर पर बच्चों को  जलपान भी वितरण किया गया। अतिथियों का स्वागत इन्दू चाण्डक तथा आभार ज्ञापन सुषमा कोठारी ने किया। विद्यालय के बच्चों ने सांध्य प्रार्थना तथा स्वागत गीतों का मंचन किया जिसने माहौल को शास्त्रीय बना दिया। इस कार्यक्रम में पूर्वी उत्तरप्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की मंत्री श्रीमती पुष्पा धूत, ऋतु धूत, सुनीता लढ्ढा, कृष्णा राजकुमार कोठारी, ममता मूंदड़ा, कविता मारू, मनीषा राठी, वीणा मूंदड़ा, कुमुद चाण्डक, सरोज धूत, मीनू लढ्ढा, सरिता दम्मानी, गिरिराज कोठारी, संजीव चाण्डक आदि ने उपस्थिति दर्ज कराई।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन