महाराष्ट्र गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री शेखर मूंदड़ा का इचलकरंजी मे भव्य स्वागत

श्री शेखर मूंदड़ा, पुणे अध्यक्ष महाराष्ट्र गोसेवा आयोग (राज्य मंत्री दर्जा) के इचलकरंजी आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम लायन्स ब्लड बैंक इचलकरंजी पर किया गया। श्री विनीत तोषणीवाल, अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन के आग्रह पर उनका सांगली, इचलकरंजी प्रवास कार्यक्रम रखा गया। श्री शेखर मूंदड़ा ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्थापित महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग जिसकी स्थापना हाल मे ही की गई है जिसके प्रथम अध्यक्ष जिनको राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है उस पर उनकी नियुक्ती हुई है। उन्होने गौ सेवा आयोग की विस्तृत जानकारी उपस्थित गौ सेवकों के सामने रखी। महाराष्ट्र शासन द्वारा आयोग को 100 करोड की पहली किस्त मंजुर हुई है उसके वितरण का पुर्ण अधिकार आयोग के पास मे सुरक्षित रखा गया है। संपूर्ण महाराष्ट्र मे स्थित विभिन्न गो शाळाओं को उसका वितरण उसके आकार के आधार पर किया जायेगा ऐसी पूर्ण जानकारी उपस्थित गो सेवकों के सामने रखी। कार्यक्रम में विनीत तोषणीवालं अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन, आनंद बांगड अध्यक्ष कोल्हापुर जिल्हा युवा संगठन, शांति किशोर मंत्री अध्यक्ष राजस्थानी गो सेवा संघ, राज गोपाल डाल्या अध्यक्ष मोहानलीला गो शाला, रोहन हेरलगे अध्यक्ष शिवराणा गो शाला, शिव व्यास अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गोशाला, नितिन धूत अध्यक्ष कोल्हापुर जिल्हा माहेश्वरी सभा, नंद किशोर भूतडा अध्यक्ष महेश सेवा समिति, रामगोपाल मालाणी, राजनीलक लाहोटी, कृष्णकांत भूतडा, सुनील मूंदड़ा एवं बहुसंख्य गो प्रेमी एवं कोल्हापुर जिल्हा माहेश्वरी युवा संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन