महेश नवमी कार्यक्रम सत्र-30वां (वर्ष 2024) दिनांक -15.06.2024, दिन - शनिवार

आदरणीय समाज बंधुगण भाईयो एवं बहनों,
सादर जय महेश....
आशा है प्रभु कृपा से आप सभी अपने परिवार के साथ कुशल मंगल होंगे, ऐसी भगवान महेश से कामना है। आप सभी को विदित होगा कि भगवान महेश एवं माँ पार्वती की कृपा से उत्पन्न हमारे माहेश्वरी समाज का वंशोत्पती दिवस महेश नवमी आने को है, जिसे देश भर में समाज बन्धुओ द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रर्मो के माध्यम से उल्लासमय वातावरण के साथ मनाया जाता है। आप से निवेदन है कि आगामी महेश नवमी पर हम देश भर में समाज संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेवे। स्वंय को भगवान महेष की संतान होने की गौरन्वानूभूति को महसूस करे। एक दिन समाज और अपने आराध्य देव के लिये देवे, माहेश्वरी समाज एक ऐसा समाज है जो देश हित में चिंतन करता है। हमारे परिवार और समाज की नीव अगर मजबूत होगी, तो निश्चित ही हमारा राष्ट्र भी मजबूत होगा। आगामी महेश नवमी पर्व के अवसर पर हम सभी देशव्यापी संगठनों के माध्यम से समाज बन्धुओ से निम्न आग्रह व आव्हान है -
(1) महेश नवमी को एक पर्व के रूप में मनाए अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ स्थानीय समाज संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेवे।
(2) हमारी एकजुटता के साथ परिवार में सभी को इस बात की जानकारी देवे, माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति की कहानी के साथ हमारे उत्पति स्थल लोहार्गल धाम की जानकारी देवे।
(3) महेश नवमी पर अपने परिवार सहित भगवान महेश एवं माँ पार्वती का पूजन एवं अभिषेक करें, जिस प्रकार होली दीपावली पर हम सब परिवार के साथ उत्साह पूर्वक पर्व मनाते है, उसी प्रकार परिवार के साथ सामुहिक कार्यक्रम बनावे।
(4) महासभा की सभी फ्लैगशिप योजनाओं को सभी समाज संगठनों तक महेश नवमी के पावन पर्व के पूर्व साप्ताहिक पखवाड़ा के रूप में आयोजित कर इसकी जानकारी महासभा के सभापति व महामंत्री कार्यालय में प्रेषित करवाये। इस कार्य हेतु सभी आंचलिक पदाधिकारी प्रदेशवार प्रत्यक्ष सम्पर्क स्थापित कर अंचल के सभी प्रदेशो के द्वारा अभी तक आयोजित किये गए फ्लैगशिप योजनाओं की प्रदेशवार जानकारी एवं महेश नवमी पर्व तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों व वेबिनार कार्यशाला की जानकारी महासभा सभापति व महामंत्री कार्यालय को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह में प्रेषित करें।
(5) सभी प्रदेश सभाओं से आग्रह है कि महेश नवमी पर्व के दिन विभिन्न संगठनों में आध्यात्मिक कार्यक्रम व भजन संध्या जैसे कार्यक्रमों के आयोजन करने का प्रयास किया जाये।
(6) अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा, महिला संगठन, युवा संगठन द्वारा सामुहिक कार्यक्रम के माध्यम से देश भर में समाज हित के कार्य किये जा रहे है, आप सभी से आग्रह है कि सभी संगठनो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उल्लासपूर्वक भाग लेवे।
(7) महासभा की प्रेरणा से गठित ABMM रिलीफ  फाउंडेशन जो एक सेवा संगठन (N.G.O.) है। इसमें समाज का प्रत्येक परिवार अपनी ओर से महेश नवमी को सेवा के संकल्प के साथ अपने समर्पण को फाउंडेशन में देकर समाज के प्रति अपने संकल्प की लक्ष्यपूर्ति हेतु कार्य करे। यह महत्वपूर्ण नही कि वो क्या समर्पण करते है, यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी समाज के इस आव्हान को लेकर प्रत्येक परिवार तक पहुंचने का संकल्प पूरा करते है। जिन परिवारों से सहयोग लिया जा सकता है उससे आग्रह करे, जिन परिवारों से मिलने पर यह जानकारी मिलती है कि यहाँ हम सब को उस परिवार के विकास में सहयोग करना है, तो उन परिवारों को महासभा की विभिन्न योजनाओं की पूरी जानकारी देवे एव उनको अपेक्षित सहयोग उपलब्ध करावे। रिलिफ फाऊडेशन में डिजिटल माध्यम से भी सहयोग किया जा सकता है जिसकी जानकारी संलग्न है।

(8) महेश नवमी पर हम समाज के जो भी जागरूक एव दायित्ववान कार्यकर्ता है, हमारा यह दायित्व है कि हम कम से कम 5 परिवारो से संपर्क करे। उन्हें महेशनवमी की शुभकामनाएं देवे एव संगठन की जानकारी देवें। उन परिवारों की सूची बनाकर अपने संबंधित संगठन के माध्यम से केन्द्रीय कार्यालय को भेजे।
(9) जिन समाज बन्धुओ को महासभा अथवा स्थानीय किसी भी संगठन के द्वारा किसी प्रकार की कोई सहायता सहयोग मिल रहा है, तो एक बार महेश नवमी पर उनसे भी संपर्क अवश्य करना है। विशेष रूप से जाजू ट्रस्ट से सहयोगी माताओ बहनों को तीनो संगठनों से हम दायित्ववान कार्यकर्ताओं को जरूर से मिलना चाहिए उनकी कुशलक्षेम लेनी चाहिए, जिसके लिये महिला संगठन से हम पूर्व में ही विगत कार्यकारी मण्डल बैठक वृन्दावन में आग्रह कर चुके है।
(10) देश भर में समाज के 80 प्रतिशत से अधिक परिवार देश मे कुल सत्तर स्थानों पर लगभग निवास कर रहे है। जिन स्थानो पर 500 से अधिक परिवार निवास कर रहे है। इस बार यह तय किया गया है कि देश के इन सभी स्थानो पर समाज के तीनों अग्रिम संगठन के कार्यकर्ता प्रवास करे, समाज के संगठन और इसकी समाजोपयोगी योजनाओं को सामान्य समाज बंधु तक पहुचाने का प्रयास करे।
(11) देश भर में रह रहे परिवारों से आग्रह है कि अपने परिवार द्वारा महेश नवमी को पर्व के रूप में मनाये जाने के कार्यक्रम का एक विडियों सोशल मिडिया के माध्यम से अवश्य प्रेषित करें, विदेशों में मनाये जाने वाले कार्यक्रमों की विडियों भी सोशल मिडिया के माध्यम से अपलोड/प्रसारित करें।
(12) समाज में उच्च पद पर आसीन पदाधिकारी, प्रशासनिक सेवारत, समाजबन्धु, राजनैतिक क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख बन्धुओं का महेश नवमी शुभकामना का विडियों बनाकर वर्चुवल माध्यम से प्रेषित किया जाये।
(13) सेवा संकल्प समर्पण पखवाड़ा में स्थानीय ग्राम सभायें/तहसील सभा/जिला सभा द्वारा स्थानीय स्तर पर सामुहिक अभियान चलाकर भी सहयोग लेकर सूची सहित रिलिफ फाउडेशन में जमा कर सकते है।
(14) महेश नवमी पर्व आयोजन के संध्या बेला में प्रत्येक परिवार अपने घरों में दीपावली की भांति कम से कम 11 दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव के साथ त्यौहार के रूप में मनावे।
(15) महेश नवमी पर्व आयोजन पर हेल्थ कैम्प, रक्त दान, गौशाला भ्रमण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करने का प्रयास करे।
महासभा का आप सभी से आव्हान है कि आप सभी अपने स्थान पर रह कर महेश नवमी के पर्व को पूरे प्राण और प्रण से मनाते हुए यह तय करे की हमारा 125 से अधिक वर्ष पुराना यह संगठन हजारों वर्ष पूर्व भगवान महेश और माँ पार्वती जी के आशीर्वाद से उत्पन्न हमारा समाज और उसमें जन्म लेने वाले हम सौभाग्यवान माँ भारती के पुत्र पुत्रियों को इस पर्व को गौरवपूर्ण तरीके से सकारात्मक सहयोग से मनाना है यही निवेदन।
अजय काबरा
महामंत्री - महासभा

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन