सूरत में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सम्पन्न

सूरत जिला माहेश्वरी सभा के द्वारा दिनांक 12 मई रविवार को महासभा की फ्लैगशिप योजना कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन सिटी लाइट में प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया जिसमें तकरीबन 200 से अधिक कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। श्री सतीश चरखा एवं श्री मधुसुदन गाँधी का दुपट्टे एवं मोमेंटो से सम्मान किया गया और आये हुए सभी का स्वागत जिला अध्यक्ष पवन बजाज द्वारा किया गया। सचिव अतिन बाहेती द्वारा जिला सभा की जानकारी दी गई। मुरली लाहोटी और विष्णु राठी द्वारा आये हुए वक्ताओं का परिचय दिया गया। महासभा कार्यसमिति सदस्य मुरली सोमानी व भवन समिती के  सचिव सुरेश तोषनीवाल ने अपने विचार सदन में रखे। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री मधुसुदन गाँधी, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा ने संगठन की संविधानात्मक संरचना, पदो के कर्तव्य एवं अधिकार व बैठकों तथा कार्यक्रमों का यशस्वी नियोजन एवं शिष्टाचार तथा श्री सतीश चरखा, समन्वयक कार्यकर्ता प्रशिक्षण समिति अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा ने संघ रचना (Team Building), अच्छा वक्ता कैसे बने विषय पर मार्गदर्शन किया। सभी कार्यकताओं ने दोनों वक्ताओं की खूब प्रशंशा की।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन