माहेश्वरी समाज लखनऊ की नई टीम घोषित, गोविंद माहेश्वरी निर्विरोध अध्यक्ष
माहेश्वरी समाज लखनऊ ने वर्ष 2026-2028 कार्यकाल के लिए नई कार्यसमिति का गठन करते हुए संगठनात्मक सुदृढ़ता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शास्त्री नगर स्थित श्री राधेश्याम जाजू के निवास पर सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन नामित पर्यवेक्षक श्री संजय काबरा (पूर्वी उत्तर प्रदेश) एवं चुनाव अधिकारी श्री विष्णु कांत माहेश्वरी के नेतृत्व में हुआ। चुनाव उपरांत गोविंद माहेश्वरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जिसे समाज में एकता और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक माना जा रहा है।
नई कार्यसमिति में निखिल माहेश्वरी एवं निर्भय प्रकाश माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, विनम्र माहेश्वरी को मंत्री, नितिन माहेश्वरी को अर्थ मंत्री, राजीव माहेश्वरी को संगठन मंत्री तथा गौरव माहेश्वरी को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वहीं सताक्षी नंदन माहेश्वरी और विक्की माहेश्वरी को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया।
नई टीम की पहली बैठक 2 अप्रैल को आयोजित हुई, जिसमें अध्यक्ष गोविंद माहेश्वरी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
इस अवसर पर विनोद माहेश्वरी को मीडिया संयोजक एवं विजय प्रकाश गुप्ता (असावा) को तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया गया। साथ ही हनुमान प्रसाद लोया एवं अभिषेक अटल को मनोनीत सदस्य के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें लक्ष्मीकांत, डॉ. बी.के. जाजू, डॉ. सुभाष, शरद लाहोटी, राधेश्याम जाजू, मनीष बलदुआ, विनोद माहेश्वरी (राजाजीपुरम) सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में सभी सदस्यों ने समाज की एकता, विकास और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।
Latest News