सामर्थ्य सोसायटी द्वारा आसरा वृद्धाश्रम में मनाया मातृ दिवस - राशि माहेश्वरी
बूंदी 14 मई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मातृ दिवस के उपलक्ष पर नैनवा रोड स्थित आसरा वृद्धाश्रम सुदामा सेवा संस्थान, बूंदी में सामर्थ्य सोसायटी द्वारा मातृ दिवस मनाया गया। वृद्धाश्रम में रह रही सभी माताओं को अपनी तरफ से साड़ी वितरित कर आशीर्वाद लिया। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि 'मां' शब्द जितना छोटा है, उसका महत्व उतना ज्यादा है बचपन से लेकर आज तक मां ही वह शख्स है, जिन्होंने हमारा हर कदम पर साथ दिया। माहेश्वरी ने कहा कि मां ही हमारी पहली शिक्षिका होती है। मां हमें कर्म से लेकर धर्म तक की शिक्षा देती है। अगर मां शिक्षा ना दे तो हमारे जीवन का कोई अर्थ नहीं। मां हमारा पालन-पोषण करके हमें सक्षम बनाती है। हमारे शरीर को बल देती है, जिससे हम अपने भविष्य को संवारने की क्षमता प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर संस्थान के मंत्री श्री छुट्टन लाल शर्मा, श्री पद्माकर पाठक, श्री ओम प्रकाश जैन, श्री राजेंद्र शर्मा व सुरेश चंद्र शर्मा, सोसायटी सदस्य अनिशा जैन, नम्रता शुक्ला उपस्थित रहे। संस्थान से जुड़े मनीष गौतम द्वारा संस्थान की ओर से धन्यवाद आभार प्रेषित किया गया।
Latest News