सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम में बूंदी की अपर्णा माहेश्वरी जिले में अव्वल रही

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 वीं के जारी परीक्षा परिणाम में बूंदी शहर के वैशाली नगर निवासी व इम्मानुएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अपर्णा माहेश्वरी ने सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। उन्होंने गत वर्ष के सर्वाधिक 94.80 प्रतिशत के परीक्षा परिणाम का भी रिकॉर्ड तोड़ा हैं। अपर्णा माहेश्वरी ने अपनी सफलता का श्रेय बिना तनाव के नियमित तीन से चार घंटे अध्ययन और विद्यालय के गुरुजनों से प्राप्त श्रेष्ठ मार्गदर्शन को दिया हैं। गणित विषय में पूरे 100 अंक प्राप्त करने का कीर्तिमान भी अपर्णा के नाम दर्ज हुआ हैं। अपर्णा के पिता मनीष मंत्री राजकीय महाविद्यालय, बूंदी के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे है एवं वर्तमान में कर सलाहकार है और माता राजकीय शिक्षिका के रूप में कार्यरत है। अपर्णा ने कहा कि वो आगे चलकर चिकित्सक बनना उनका लक्ष्य है ओर समाज की सेवा-सुश्रुषा करना चाहती है। इसके लिए कोटा स्थित ऐलन कोचिंग में प्रवेश लेकर नीट की तैयारी प्रारम्भ कर दी हैं। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन