वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर डेगाना का वार्षिक उत्सव 18 मई को
डेगाना शहर के सदर बाजार में स्थित वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर का वार्षिक उत्सव 18 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। मन्दिर के संचालक बैधनाथ करवा ने बताया कि दो दिवसीय मंदिर के स्थापना को 30 वर्ष पूर्ण होने होकर 31वे वर्ष में प्रवेश होने वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। करवा ने बताया की मंदिर के वार्षिक उत्सव के अवसर पर मंदिर में तैयारियां जोर शोर से चल रही है। माहेश्वरी सेवक प्रतिनिधि राकेश करवा ने बताया कि बताया कि मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। 17 मई को प्रात: 5.30 बजे भगवान का अभिषेक शाम 8 बजे मंदिर प्रांगण में विशाल भजन संध्या विजय शर्मा एंड पार्टी व 18 मई को दोपहर 4 बजे भगवान की सवारी गाजे बाजे के साथ शहर के सदर बाजार, मिडिल स्कूल, श्री राम चोराया, गायत्री मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर, पीपली वाले बालाजी मंदिर होते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News