माहेश्वरी समाज तिनसुकिया का पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न
मातृ दिवस पर सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाओं के साथ सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में 12 मई का कार्यक्रम श्री कैलाश जाजू, बेकंपुकरी (मेरीज हाल पास) के घर पर आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 16 सदस्यों ने भाग लिया। 10-15 साल में जिनकी शादीयां हुईं उनकी उपस्थिति कम रहती हैं, उन्हें जोडऩे के बारे में चर्चा की गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत करके 1.1/2 साल (18 महीने) हो गए, इस कार्यक्रम के बाद हमारा समाज काफी सगंठित हुआ है। पुर्वोतर लेवल पर युवा सगंठन एक डीबेट करवाने का प्रोग्राम ले रही हैं जिसको तिनसुकिया में 26 मई को करवाने पर विचार विमर्श किया गया। 15 जुन को माहेश्वरीयों का बहुत बड़ा पर्व महेश नवमी आयोजित करने के बारे में चर्चा की गई। यह एक घंटे का कार्यक्रम समाज हित के लिए बहुत सार्थक सिद्ध हो रहा है। केवल माहेश्वरी समाज के विवाह लायक युवक युवतियों का बायो-डाटा एक ग्रुप दिसम्बर में बनाया गया, उपस्थित सदस्यों को उसकी जानकारी दी गई।
Latest News