मारवाडी हिवरीनगर, सखी मंडल का फैंटास्टिक कैम्प आयोजित

हिवरी नगर मारवाड़ी सखी मंडल के तत्वावधान मे हिवरी नगर स्थित लोहाणा भवन में सात दिवसीय फैंटास्टिक मेघा कैम्प का आयोजन किया गया। इस सात दिन आयोजन में 125 महिलाये एवं 80 बच्चो ने भाग दिया। जिसमे योगा, प्राणायम, नृत्य, मेडीटेशन, हेयर स्टाइलिस्ट,  मेकअप टिप्स, रेजीन आर्ट, डेकोपेन्ट, ड्रीम कैचर, रूम फ्रेशनर, ग्रीटिंग कार्डस, पेपर बैग, टिशू पेपर फ्लावर, चॉकलेट बुके यह सभी सिखाया गया।  योगा एवं नृत्य का प्रशिक्षण कोरियाग्राफर मधु रावल ने दिया। हेअर स्टाईल एवं ब्यूटी टिप्स ममता ब्युटीपार्लर की संचालिका ममता किटे द्वारा दिया गया। आर्टस एवं क्रिएटीवीटी पूजा भोजवानी द्वारा प्रशीक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के साथ इन सात दिनों मे स्पर्धात्मक खेल भी खिलाये गये और पुरस्कार भी दिये गये। इस मेघा कैम्प को सफल बनाने हेतु मंडल की अध्यक्ष सौ स्नेहा मालू, सचिव सौ कल्पना मूंदड़ा, संयोजिका कोमल काबरा, ज्योति बजाज, कार्यकारिनी मंडल की सदस्य मिना लटुरीया, संगीता बजाज, रचना भूतड़ा, मृदुला भट्टड़, पुनम झंवर, जया तोतला, रुपा बजाज, हेमा सारड़ा, विद्या सारडा, संतोष बडोला, रजनी साबु का भरपुर सहयोग प्राप्त हुआ। लोहाणा महीला समिति से सौ चेतना वसाणी, जागृति सेजपाल, खुशबू पालन ने भरपुर सहयोग दिया। कु. श्रेया चांडक, कु.वैष्णवी मूंदड़ा, कु.हर्षिता गोयदाणी, कु.सायना कटारीया, कु.तन्वी ने भरपुर सहयोग दिया। कार्यक्रम का प्रास्तविक एवं स्वागत मंडल की अध्यक्ष सौ स्नेहा मालु ने किया। संचालन संयोजिका सौ ज्योती बजाज एवं कोमल काबरा द्वारा किया गया तथा आभार मंडल की सचिव सौ कल्पना मूंदड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन महिलाओ के लिए रोटरी थीम के आधारित फैंसी ड्रेस एवं नृत्य रखे गए। बच्चो के लिए फैंसी ड्रेस स्पर्धा रखी गई। सभी विजेता को उपहार दिए गए।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन