राष्ट्रीय महिला संगठन द्वारा साड़ी वाकेंथान कार्यक्रम होगा वृहद आयोजन
महेश नवमी के उपलक्ष में राष्ट्रीय महिला संगठन द्वारा पारंपरिक परिधान एवं संस्कृति संवर्धन हेतु साड़ी वाकेंथान कार्यक्रम का 8 जून 2024 को वृहद आयोजन किया जा रहा है। हमारे व्यक्तित्व को एवं परम्परा को कैसे निखारा जा सकता है, यही संदेश देता अष्टसिद्धा एवं संस्कृति सिद्धा समितियों के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महेश नवमी के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन सभी प्रदेश, जिले एवं स्थानीय संगठन द्वारा 8 जून शनिवार को आयोजित किया जाना है। सुबह 6.30 बजे से 10.00 बजे के बीच किसी भी केंद्रीय स्थल से समीपस्थ मंदिर तक सभी महिलाएं एवं युवतियां साड़ी पहन कर, एक जैसे ड्रेसकोड को फॉलो कर (अपनी रचनात्मकता का पूर्ण परिचय दें)। साथ ही मंदिर में वेशभूषा सबंधित एक बोर्ड लगाना है। मंदिर के लिए बोर्ड का डिजाइन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा भेजा जाएगा।
Latest News