नगांव माहेश्वरी युवा संगठन का गठन
पुर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन एवं अंचल 6 के अंतर्गत नंगाव शाखा का गठन किया गया। नगांव के सीबो रेस्टोरेंट में आयोजित उद्घाटन सभा मे पूर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष रमेश राठी, महामंत्री नितेश लखोटिया, अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के उपाध्यक्ष (पूर्वांचल) महावीर चांडक, अंचल 6 के उपाध्यक्ष अनिल लखोटिया, नगांव जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सम्पत धूत, जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा किरण धूत को मंचासीन कराया गया और अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर नगांव जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सम्पत धूत ने सदन के सामने नगांव माहेश्वरी युवा संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यो का नाम उल्लेख किया तत्पश्चात नगांव माहेश्वरी युवा संगठन की कमान अध्यक्ष नितिन मूंधड़ा के नेतृत्व में सचिव पूजा माहेश्वरी तथा कोषाध्यक्ष हिमांशु मनिहार के उर्जावान टीम को प्रदान करते हुए उन्हें शपथ पूर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष रमेश राठी ने दिलाया। इस मौके पर पूर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष रमेश राठी शाखा के गठन में पूर्ण प्रयास हेतु नंगाव माहेश्वरी सभा, नंगाव माहेश्वरी महिला समिति, सहित श्याम झंवर का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हमारे इस सत्र का नारा आओ जुड़े और जोड़े के तहत, संगठन विस्तार में यह एक एतिहासिक कदम साबित होगा।
इस मौके अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के उपाध्यक्ष (पूर्वांचल) महावीर चांडक ने भी नई टीम को बधाई दी और उनका मार्गदर्शन किया। साथ ही पूर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के पूर्व सचिव तथा कॉउंसेलर कृष्णा डी मिमानी ने नगांव शाखा के पदाधिकारियों के साथ माहेश्वरी युवा संगठन की क्रियाओं व गतिविधियों पर वक्तव्य दिया। इस दौरान पूर्वोत्तर माहेश्वरी युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष संदीप राठी के साथ अन्य पदाधिकारियों में राजेश झंवर, अनिल काबरा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर नगांव शाखा के गठन के बाद सोशियल मीडिया के माध्यम से अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष शरद सोनी ने नगांव माहेश्वरी युवा संगठन शाखा के विस्तार को लेकर पूर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष रमेश राठी तथा अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के उपाध्यक्ष (पूर्वांचल) महावीर चांडक व टीम को बधाई दी है। साथ ही नगांव शाखा के अध्यक्ष नितिन मूधड़ा व सचिव पूजा माहेश्वरी को शुभकामनाएं दी है और आशा की है कि वे अपने शाखा के माध्यम से पूर्वोत्तर का मान बढ़ाएंगे। इस मौके पर पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष बासु दम्मानी तथा पूर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन पूर्व अध्यक्ष बजरंग चांडक ने भी बधाई दी है। यह जानकारी पूर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के जन सम्पर्क अधिकारी अमित नागोरी द्वारा दी गयी है।
Latest News