सरदारशहर में स्मारिका विमोचन समारोह सम्पन्न

माहेश्वरी ट्रस्ट सरदारशहर द्वारा 2 दिवसीय दिनांक 6/7 अप्रैल को स्थानीय माहेश्वरी-भवन में स्मारिका विमोचन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आगाज प्रथम दिवस पर सुबह संगीतमय सुन्दरकाण्ड से हुआ दोपहर में माहेश्वरी महिला मण्डल सरदारशहर द्वारा बहुत ही सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम गणगौर महोत्सव के रूप में मनाया गया। रात्रि को शानदार चंगो की धमाल का कार्यक्रम रखा गया जिसमें बाबूलाल डागा एवं उनके साथीयों का बहुत ही शानदार प्रस्तुतीकरण रहा एवं इसके साथ ही समाज का रात्रिभोज भी रखा गया। मुख्य आयोजन दिनांक 7 अप्रैल 2024 को सुबह माहेश्वरी भवन प्रागंण में सरदारशहर माहेश्वरी समाज स्मारिका का विमोचन कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस बहुउपयोगी स्मारिका का विमोचन महासभा के अर्थ मंत्री राजकुमार काल्या, संयुक्त मंत्री पश्चिमांचल के रमाकांत बाल्दी, सरदारशहर विधायक अनील शर्मा, उतरी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मनोज चितलांगीया, पूर्वोत्तर के प्रदेशाध्यक्ष जुगलकिशोर सोमाणी, स्मारिका संपादक नन्दलाल मूदंडा, जिलाध्यक्ष नरेश पेडीवाल, माहेश्वरी ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी खेतूलाल डागा, चैयरमेन राजकुमार करनाणी, ट्रस्ट कार्यकारणी अध्यक्ष फुसराज करनाणी उपमंत्री विकास लखोटिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्मारिका के संपादक नन्दलाल जी को समाज के सभी संगठनो द्वारा अभिनन्दन पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार खटोड एवं महेश चांडक द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक जुगलकिशोर सोमाणी थे एवं संयोजक टीम में रतनलाल लाहोटी, कन्हैयालाल धुत, गजानन्द चांडक, बंसत सोमाणी, राधेश्याम झंवर, श्यामसुन्दर तोसनीवाल, गजानंद मिमाणी, प्रशन्न धुत, विनय लखोटिया थे। समारोह के पश्चात समाज का बहुत ही शानदार सहभोज का आयोजन किया गया।

इसी दिन दिनांक 7 अप्रैल को उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक सभा की प्रथम कार्यकारी मण्डल की मीटिंग चुरू जिला माहेश्वरी सभा के अन्तर्गत माहेश्वरी ट्रस्ट के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता महासभा के अर्थ मंत्री राजकुमार काल्या, संयुक्त मंत्री पश्चिमांचल रमांकात बाल्दी थे। इस मिटिंग का संचालन प्रदेश मंत्री पवन सोमाणी ने किया इस मिटिंग में सरदारशहर ष्ठ4ह्यश्च अनिल माहेश्वरी का भी स्वागत-सत्कार किया गया। कार्यक्रम के समापन से पुर्व सांय को निवासी-प्रवासी बंधुओ एवं माहेश्वरी ट्रस्ट के ट्रस्टीगणो का सम्मेलन रखा जिसमें सभी बंधुओ ने अपने अपने बहुमूल्य विचार रखे। 2 दिवसीय कार्यक्रम में समाज के सभी बंधुओ का भरपूर सहयोग रहा विशेष रूप से माहेश्वरी युवा संगठन के कार्यकर्ताओं का एवं माहेश्वरी महिला मण्डल की सभी सदस्याओ का सहयोग रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन