श्रीबालाजी (नागौर) में शिव परिवार और शिवलिंग नन्दी की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न


माहेश्वरी युवा संगठन श्रीबालाजी (नागौर) की ओर से माहेश्वरी पंचायत भगवान (सत्यनारायण जी के मंदिर) में शिव परिवार और शिवलिंग नन्दी की प्राण प्रतिष्ठा  26 अप्रैल को पूर्ण विधि विधान से की गई। यजमान के रूप में भागीरथ जसोदा चितलांगिया, शिव संगीता तापडिय़ा, नंदकिशोर तारा चितलांगिया, गोरधन सुनीता तापडिय़ा, पवन कंचन तापडिय़ा ने विधिवत पूजा हवन किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व 25 अप्रैल की सुबह समाज की महिलाओं द्वारा आवड़ सागर कुएं से बस स्टैंड, जगदम्बा चौक, सदर बाजार, सत्यनारायण जी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई जिसमे सैंकड़ों की संख्या में महिला, पुरुषों और बच्चो ने भाग लिया, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पश्चात महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन माहेश्वरी युवा संगठन श्रीबालाजी द्वारा किया गया। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन