बून्दी में बांगड़ की पुण्यतिथि पर सेवा व पुण्यार्थ कार्यो के साथ 11 जनो ने रक्तदान किया
वैश्विक महामारी कोरोना में 34 वर्ष की अल्पायु में असमय ही काल का ग्रास बने बून्दी के प्रतिष्ठित एवं युवा व्यवसायी रहे स्मृति शेष श्री गौरव बांगड़ 'गोलू' की तृतीय पुण्यतिथि पर सेवा व पुण्यार्थ के कार्यो के साथ 11 जनों ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल बून्दी के ब्लड बैंक में 27 अप्रैल को आयोजित शिविर में भाजपा नेता श्री संजय लाठी, श्री अमित बांगड़, श्री अमित बिरला, श्री आकाश बहेडिय़ा, श्री सुमित बांगड़, श्री महेन्द्र सिंह, श्री मुकेश भट्ट, श्री राजरतन गौड़ आदि ने रक्तदान किया। रक्तदाताओ ने इसे विगत दिनों से ब्लड बैंक में आ रही रक्त की कमी को पूरा करने का एक छोटा सा प्रयास बताया। इससे पूर्व शिविर की शुरुआत भाजपा नेता श्री संजय लाठी ने स्मृति शेष श्री गौरव बांगड़ के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। उपस्थित परिजनों व शुभचिंतको ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। शिविर में ब्लड बैंक टीम के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु सैन, स्टाफ इंचार्ज श्री नारायण सिंह हाड़ा, तकनीकी सहायक श्री पूर्णानंद चितौडा, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती तजेंद्र कौर, एलटी सुश्री दिव्या शर्मा, काउंसलर सुश्री लक्ष्मी गुर्जर ने अपनी सेवाएं देकर सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
Latest News