श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत, नागपुर द्वारा गणगौर उत्सव मनाया गया

श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत, नागपुर ने दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को रजवाड़ा पैलेस में मारवाड़ी समाज का परम्परिक त्यौहार गणगौर बहुत ही भव्यता के साथ मनाया। इस कार्यक्रम के प्रभारी राजा मोहता ने बताया की उपरोक्त कार्यक्रम में महिला समिति द्वारा युवा समिति के सहयोग से ईसर-गवरा री आँख मिचौली नामक एक नृत्य-नाटिका का मंचन किया गया, जिसमें नागपुर के पूरे माहेश्वरी समाज की करीब 40 महिलाओं, युवतियों ने एवं युवा समिति के सदस्यों ने अपने-अपने किरदार निभाए। उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बृजवल्लभ चांडक एवं उनकी धर्मपत्नि श्रीमती किरण चांडक थी। श्रीकान्त मूंधड़ा, राधिका राठी, राजश्री बिन्नानी, मन्जु मोहता तथा जागृति मोहता कार्यक्रम संयोजक थे। नृत्य-नाटिका में जय पुगलिया-ईशर जी, अन्जू मुनियार-गवरा जी, संदीप लाहोटी-शिवजी एवं श्यामा डागा-पार्वती की मुख्य भुमिका में थे। मुख्य अतिथि के साथ श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष गिरधर डागा, उपाध्यक्ष गिरीश नथानी, विश्वस्त समिति के अध्यक्ष गिरधर लाल सिंगी-अध्यक्ष, सचिव सुबोध मोहता, युवा समिति अध्यक्ष दीपक मोहता, सचिव सुमित बागड़ी, महिला समिति अध्यक्षा ज्योति कोठारी, सचिव मीना बिन्नानी तथा नवदम्पति रौनक-प्रियंका बागड़ी और जागृति-आकाश डागा ने परम्परागत तरीके से ईशर-गवर जी की पूजा-अर्चना की।
अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति श्याम सोनी, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा युवा संगठन के मध्यांचल के उपाध्यक्ष हिमान्शु चांडक, प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा सुषमा बंग, सावनेर निवासी जिला माहेश्वरी सभा महिला संगठन की अध्यक्षा प्रगति माहेश्वरी, जिला माहेश्वरी सभा युवा संगठन के अध्यक्ष विवेक सारडा, सचिव प्रणय डागा, जिला माहेश्वरी सभा के प्रचार मन्त्री राज चांडक, बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष पुरूषोत्तम मालू, बर्डी पंचायत के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश चांडक, बर्डी पंचायत युवा संगठन के अध्यक्ष हेमन्त राठी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष कन्हैया मन्त्री, नागपुर की अनेक महिला संगठनों की अध्यक्ष-सचिव, मदनमोहन डागा, श्रीचन्द चांडक, प्रमोद बागड़ी, कृष्ण कुमार राठी, श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत, महिला संगठन तथा युवा समिति के सभी सदस्य इस कार्यक्रम में प्रमुखता से उपस्थित थे। नृत्य नाटिका का लेखन और निर्देशन मीना सुरेखा ने किया एवं नृत्य निर्देशक चंद्रेश जैन थे। कविता की लेखिका बीना मोहता थी, ईसर संग गवरा री आँख मिचौली शीर्षक की परिकल्पना मीना बिनानी की थी। कार्यक्रम का मंच संचालन, वीडियो निर्माण एवं ग्राफिक्स डिजाइन विशाखा डागा द्वारा किया गया।
जागृति मोहता, निशिता मूंदड़ा, शिवानी मूंदड़ा, कोमल पुगलिया, श्रुति पुगलिया, प्रतीक्षा मोदानी, जागृति डागा, दीपक मोहता, सुमित मोहता, श्रीकांत मूंधड़ा, राज चांडक, विजय पुगलिया, संदीप मूंदड़ा, प्रणय डागा, आयुषि नथानी, डॉ. बरखा राठी, कबीर मूंदड़ा, दानिका  मोहता, तुलिका मोहता, वर्षा पचीसिया, माधुरी डागा, तृप्ति डागा, दृष्टि खटोड़, वैदेही बजाज, रेणु कोठारी, आरोही लाहोटी, मनीषा चांडक, दीपिका जाजू, श्वेता तापडिय़ा, कविता तापडिय़ा, कविता सोनी, रचिता डागा, जूही पुरोहित, कोमल तेलंग आदि नृत्य-नाटिका के किरदार थे। करीब 400 समाज बन्धुओं ने इस भव्य कार्यक्रम तथा स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन