माहेश्वरी संगठन अबोहर द्वारा आंखों का चेकअप एवं ऑपरेशन का निशुल्क कैंप आयोजित

समाज बंधुओ द्वारा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए माहेश्वरी सभा अबोहर द्वारा माहेश्वरी महिला संगठन, माहेश्वरी युवा संगठन के सहयोग से स्वर्गीय श्री गिरधारी लाल पेड़ीवाल की स्मृति में आंखों का चेकअप एवं ऑपरेशन का कैंप लगाया गया जिसमें 660 मरीजों का चेकअप करके आंखों की दवाई दी गई एवं उसमे से 165 मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन के लिए व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य मेहमान प्रो आशीष बाल्दी बठिंडा (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं महासभा के MISSION IAS 100 के उतरांचल प्रभारी एवं प्रदेश सचिव जगदीश मंत्री बठिंडा सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के बंधुओ, मातृ शक्ति एवं युवा साथियों ने शामिल होकर सेवा कार्यों में बढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्रीनिवास बिहानी फाजिल्का ने की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अबोहर सभा के अध्यक्ष श्री आनंद पेड़ीवाल एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप पेड़ीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन