माहेश्वरी समाज तिनसुकिया का पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न

सगंठन आपके द्वार के अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में 21 अप्रैल का कार्यक्रम तिनसुकिया के श्री मनोज बजाज, डवलपमेंट के घर पर आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 11 सदस्यों ने भाग लिया। सगंठन आपके द्वार यानी समाज के कुछ सदस्य समाज के एक माहेश्वरी भाई के घर जाकर उनके पूरे परिवार के साथ 1 घण्टा समाज को सगंठित करने व सामाजिक समस्याओं पर चर्चा व चिंतन करते हैं। कुछ सदस्य का समाज में कम आना जाना है, युवा वर्ग व पिछले 10-15 साल में शादी होकर आई बहुओ का समाज में मेल मिलाप कम होता हैं, उनकी उपस्थिति समाज में बराबर हो, इस पर चिंतन किया गया। अपने अंचल में, पुर्वोतर व नोर्थ इस्ट मे व्यापार को माहेश्वरी भाईयों के बीच में ज्यादा से ज्यादा हो, इसके लिए काफी चिंतन किया गया। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन