माहेश्वरी महिला मंच विराट नगर द्वारा करवाया गया 15 जोडिय़ां का सामूहिक विवाह

माहेश्वरी महिला मंच विराट नगर द्वारा कन्यादान महादान के प्रकल्प को 18 अप्रैल 2024 को 15 जोडिय़ां का सामूहिक विवाह आयोजन पूरा किया गया। विराटेश्वर शिव मंदिर से 15 ऑटो रिक्शा में 15 जोडिय़ों को बैठाकर बारातियों के साथ नाचते गाते हुए सत्यनारायण मंदिर के सामने पहुंचे। बारातियों का स्वागत ठंडे शरबत से किया गया। अतिथि सदन के राधा मंडप के मंच पर 15 जोडिय़ां का वरमाला का कार्यक्रम किया गया, इसके पश्चात प्रत्येक वर वधु को विवाह मंडप पर बैठाया गया विवाह संस्कार के लिए। इस कार्यक्रम की संयोजिका अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन पूर्वांचल संजीवन सिद्धा सह प्रभारी तथा मंच की कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना तापडिय़ा, सहसंयोजिका श्रीमती लीला काबरा के साथ मंच की सभी बहनों ने तन, मन, धन से साधारण सदस्यों के साथ मिलकर 15 राम सीता की जोडिय़ां को पाणी ग्रहण संस्कार में बंधवाने का संकल्प पूरा किया। इस पुनीत कार्य में आर्थिक सहयोग कर्ता के साथ माहेश्वरी समाज विराटनगर व माहेश्वरी युवा मंच विराटनगर के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस सामूहिक विवाह समारोह की प्रमुख अतिथि विराटनगर महानगरपालिका की उपमेयर शिल्पा निराला कार्की, विशिष्ट अतिथि जहेदा गांव पालिका के प्रमुख जितेंद्र प्रसाद शाह के साथ माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष घनश्याम काबरा, युवा मंच के अध्यक्ष अजय राठी व मंच संस्थापक अध्यक्ष गोमती राठी थी। मंच आसीन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की पूर्वांचल उपाध्यक्ष गिरिजा शारदा के साथ नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी महिला संगठन की निवर्तमान अध्यक्ष रचना राठी का इस विवाह समारोह में विशेष योगदान रहा। मंच की सलाहकार रीता माहेश्वरी ने इस कार्य में पूरा सहयोग दिया। विभिन्न संघ संस्थाओं के मान्यगण एवं समाज की विशिष्ट जनों के साथ पत्रकार बंधुओ की उपस्थिति रही। मंच की पूर्व अध्यक्ष संतोष राठी, सरिता लखोटिया तथा मंजू करवा की भी उपस्थित रही। नव विवाहित जोडिय़ां को सहयोगकर्ता एवं मंच द्वारा सप्रेम भेंट में कुल 2 लाख के सामान के साथ 11000 के स्नष्ठ हर दुल्हन के नाम पर खुलवाई गई। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन