हिवरी नगर मारवाडी सखी मंडल द्वारा किया गया सेवा कार्य
हिवरी नगर मारवाडी सखी मंडल के तत्वाधान में नए सत्र की शुरूआत नेक कार्य से की गई। जिसमे पक्षियों को पानी पीने के लिए मिट्टी के सकोरे एवं बाजरी का वितरण रामनवमी के उपलक्ष्य पर 17/04/2024 को गीता भवन, हिवरी नगर किया गया। यह आयोजन मंडल की अध्यक्षा स्नेहा मालू एवं सचिव कल्पना मूंदड़ा के साथ मंडल के अन्य सदस्य रूपा बजाज, संतोष बडोला, मीना लटुरिया, कोमल काबरा, रजनी साबू, मृदुला भट्टड़, संगीता बजाज, रचना भुतड़ा, ज्योति बजाज, नीलू सोनी, ज्योति बियानी, पूजा बजाज, पूनम झंवर, जया तोतला, विद्या सारडा, हेमा सारडा, हेमलता कोठारी, प्रियंका भुतड़ा आदि के अथक प्रयास से सम्पन हुआ। सभी ने इस कार्य की खुब सराहना की।
Latest News