रीजन कांफ्रेस मे माहेश्वरी समाज नागदा के पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश बजाज सम्मानित
लायंस इंटेरनेशनल डिस्ट्रिक्ट की रीजन ब्लू के रीजन चेयर पर्सन श्री अजय गरवाल की रीजन कांफ्रेस में लायंस क्लब नागदा के वरिष्ठ सदस्य श्री सतीश बजाज को लाइफ टाइम अचीवमेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस अंतरराष्ट्रीय के पूर्व निदेशक श्री राजू मनवानी (मुंबई) के कर कमलो से सम्मानित किया गया। श्री बजाज को यह पुरस्कार मिलने पर क्लब के सदस्यों, माहेश्वरी समाज के समाजजन एवं नगर के गणंमान्यो ने बधाई प्रेषित की है। यह जानकारी क्लब अध्यक्ष श्री अजय पोरवाल द्वारा प्रेषित की गई।
Latest News