सामर्थ्य सोसायटी, बूंदी ने कन्याओं की पूजा कर बांटी पाठ्य सामग्री, शिक्षा के प्रति किया जागरूक
सामर्थ्य सोसायटी, बूंदी की ओर से गणेशपुरा में सेवाभावी कार्य के तहत कन्याओं की पूजा कर सभी को पाठक सामग्री वितरित कर उनके अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि आस-पास सरकारी विद्यालय होने के बावजूद कई बच्चों के दाखिले नहीं हो रहे। सोसायटी द्वारा सभी अभिभावकों को आने वाले सत्र में दाखिले करवाने के लिए प्रेरित किया। माहेश्वरी ने कहा कि भोजन, पानी, आवास के साथ-साथ शिक्षा ग्रहण करना जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिक्षा मानव समाज के विकास और प्रगति के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा हम सभी के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत ही आवश्यक साधन है। शिक्षा लोगों को साक्षर बनाती है और रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराती है। इस दौरान सोसायटी सदस्य नम्रता शुक्ला, अनीशा जैन, शालिनी सोनी, हेमा सोनी, वर्तिका हाडा आदि उपस्थित रहे।
Latest News