चितौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी महिला संगठन की कार्यकारिणी बैठक आयोजित

चितौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी महिला संगठन की महेश वाटिका में आयोजित पंचम सत्र की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में 'उमंग' कार्यक्रम के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। जिला अध्यक्ष कृष्णा समदानी ने मृत्यभोज ग्रहण न करने और इस मौके पर कोई भी वस्तु, वस्त्र और रुपया न स्वीकार करने को कहा। साथ ही आगामी कार्यक्रम में विवाह परिचय सम्मेलन का निर्णय लिया। जिला सचिव रितु सोडाणी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संगठन द्वारा किए गए एक वर्षीय समस्त कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया और सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति संजीवन सिद्धा प्रभारी एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुंतल तोषनीवाल, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, प्रदेश सचिव डॉ. सुशीला असावा, प्रदेश संगठन मंत्री चंदा नामधर, प्रदेश संयोजिका नीलिमा झंवर, संरक्षक सरस्वती रांधड और प्रेम मांधना थे। कोषाध्यक्ष सीमा काबरा ने आय व्यय का ब्यौरा और संगठन मंत्री उमा न्याती ने जिले के समस्त मंडल की जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति संजीवन सिद्धा प्रभारी एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुंतल तोषनीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी के साथ से ही संगठन का विकास संभव है। समाज की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच पर लाना और सभी त्यौंहारों को मिलकर मनाने में ही संगठन की सार्थकता है। साथ ही शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष डिंपल बिरला ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन और महेश वंदना से हुआ इसके बाद समाज में हुई गमी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने समाज में जरूरतमंद बच्ची की शादी, बच्चो की शिक्षा और महिला उद्यमी को दी जाने वाली सहायता की जानकारी दी। प्रदेश सचिव डॉ. सुशीला असावा ने संगठन द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने का तरीका समझाया। जिला सह सचिव भावना न्याती ने 26 अप्रैल को चितौडग़ढ़ जिले में होने वाले लोकसभा आम चुनाव में निर्भीक होकर और बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए अपने परिवार का शत प्रतिशत वोट कराने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष रंजना झंवर ने बताया कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर विशेष उपलब्धि हासिल करने के लिए उषा सोमानी, सौम्या माहेश्वरी, अक्षिता माहेश्वरी, गौरांश शारदा को सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष दीपिका सोमानी, ललिता सोमानी, कुसुम पलोड ने स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। जिला सह सचिव सुषमा सोमानी ने बताया कि राजकुमारी अजमेरा, वेदिका मूंदड़ा, तारा मालीवाल, सरला सोमानी, रामकन्या लड्ढा, गुड्डी तोतला, चंद्रकला सोमानी और पुष्पा सोमानी ने राधा कृष्ण रास लीला की बहुत सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। जिला सह सचिव स्नेहलता सोमानी ने बताया कि प्रदेश संयोजिका आरती शारदा, जिला सह संयोजिका दीपिका शारदा, शिखा शारदा, दीपिका शारदा ने  बाल संस्कार का प्रभाव जीवन में किस प्रकार आता है, को एक नाटिका के माध्यम से समझाया। 
जिला सह कोषाध्यक्ष शशि जागेटिया ने बताया की गृह उद्यमी महिलाओ द्वारा एक लघु हाट बाजार लगाया गया जिनमे रेखा सोमानी और दीप्ति समदानी का सहयोग रहा। जिला सह संयोजिकाएं श्वेता सोमानी, भगवती समदानी, रामजानकी सोमानी, ललिता मालू, रेणु सोमानी, सीमा भंडारी ने बताया कि उषा सोमानी द्वारा राजस्थानी भाषा में रचित पुस्तक 'म्हारै देश की धरती (बाल कथा) का विमोचन किया गया। लक्की ड्रा प्रतियोगिता में लविना सोमानी और मोनिका चांडक विजेता रहे। नगर कोषाध्यक्ष रीना जागेटिया, नगर संगठन मंत्री चंद्र कांता लढ्ढा, कुसुम धुत, जमना देवी अजमेरा, दीपिका अजमेरा, अनिता जागेटिया, जानकी तोषनीवाल, मोनिका पुंगलिया, कविता पुंगलिया, अनिता भराडिय़ा, दिव्या मंडोवरा, कमला काबरा, सीमा जाजू, सरिता काकानी, रामकन्या बाहेती, सुनीता भंडारी, सुमन मालू, कुसुम भूतड़ा, सुमी मांधना, मंजू भंडारी, सुनीता बाहेती, मीना भंडारी, माया समदानी, नीलम मुरोठिया, गीता खटोड़, अलका तोतला, राजश्री काबरा, सुचिता मंत्री, हेमलता डाड, मोनिका गदिया, नीतू सोमानी, भावना पोरवाल, रतन काबरा, अर्चना मोदानी, मधु मालीवाल, नीलम बांगड़, मधु अगाल, आशा ईनानी स्नेहा नामधरानी, निर्मला पुंगलिया, सहित कपासन, घोसुंडा, बस्सी, निंबाहेड़ा, सोनियाना, घटियावली, पुठोली, गंगरार, सिंहपुर सहित चितौडग़ढ़ शहर की समाज की महिलाए बड़ी संख्या में मौजूद रही।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन