गुलेदगुड्ड में गणगौर उत्सव संपन्न
गणगौर उत्सव 2024 के उपलक्ष्य में माहेश्वरी महिला एवं सखी मंडल गुलेदगुड्ड की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल के सदस्य ने बेहद उत्साह पूर्ण तरीके से ईसर गोरा जी की विवाह प्रसंगों को दर्शाया हल्दी, मेहंदी, बिनायक, फेरे, जयमाला, बारात ऐसी रस्मों में महिलाओं में सुंदर नृत्य प्रस्तुति की। सिंजारा और गणगौर के दिन ईसर गोरा जी की सुंदर झांकियां निकाली गई। दोनों दिन महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा के साथ झांकियों में सहभाग लिया। यह कार्यक्रम को सफल बनाने में माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष शरयु जाजू, सखी मंडल अध्यक्ष मेघा राठी, महिला मंडल सचिव वंदना भट्टड एवं मंडल के सभी सदस्यो ने अपना सहयोग दिया। यह जानकारी सखी मंडल सदस्य शर्मिला दीपक धुत से प्राप्त हुई।
Latest News