डेगाना में रामनवमी पर सजाई झांकी
डेगाना के वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में 17.4.2024 को रामनवमी धूमधाम के साथ मनाई गई। मंदिर के बैधनाथ करवा व माहेश्वरी सेवक प्रतिनिधि राकेश करवा ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर मंदिर में विभिन धार्मिक आयोजन हुए। मंदिर प्रांगण में सुबह 9 से 12 बजे तक भजन कीर्तन हुआ, जिसमें महिलाओं व पुरुषों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने रामजी को नाम मने मीठो घणों लागे व राम थारी नगरी में कई घाटो.... भजन गाकर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मंदिर में राम जन्म उत्सव पर झांकी सजाई गयी। दोपहर 12 बजे भगवान की आरती कर भगवान को कई तरह के बने पकवानों का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर व्यस्थापक बैधनाथ करवा, गोविंद बजाज, द्वारका प्रसाद हेडा, श्री गोपाल सारडा, विनोद सारडा, घनश्याम करवा, सरवेशर मांधनीया, गोपाल करवा, रामस्वरूप सोनी, गोपाल करवा, घनश्याम करवा, जितेंद्र बजाज, राकेश करवा, भगवती सारडा, प्रियंका भूतड़ा, निर्मला करवा, अर्चना भूतड़ा, सीता देवी भूतड़ा, तारा जाजू, महिमा सोनी, जया भूतड़ा सहित महिला व पुरुष मौजूद थे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News