श्री हनुमान सोमानी, माहेश्वरी समाज, दिलसुख नगर के अध्यक्ष मनोनीत
श्री बधर माता माहेश्वरी सेवा समिति के संस्थापक सदस्य, वर्तमान में सह सचिव श्री हनुमान सोमानी को सत्र 2024-2026 के लिए हैदराबाद-सिकंदराबाद नगर द्वय के माहेश्वरी समाज दिलसुख प्रभाग का अध्यक्ष मनोनीत किए गया। 16-12-1966 को जन्में हनुमान सोमानी, श्री हंसराज सोमानी के जेष्ठ पुत्र है। आपको युवा अवस्था से ही सामाजिक-धार्मिक कार्यों से रुचि है। हैदराबाद के शाम भक्तों की संस्था, जिसका भव्य अतिथि भवन खाटू श्याम में निर्माण किया गया है, इस संस्था से आप सन 1996 से सदस्य है। राजस्थानी ग्रेजुएट संघ से आप 1991 जुड़े से है। माहेश्वरी समाज, दिलसुख नगर प्रभाग में आपने प्रथम कार्यकारिणी सदस्य, सचिव, उपाध्यक्ष के पदो पर अपने दायित्व को प्रभाव पूर्व निर्वाह करने के पश्चात सभी समाज बंधुओं ने अध्यक्ष का दायित्व सौपा है। बधर माता सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश सोमानी और सचिव गोविन्द सोमानी ने अध्यक्ष श्री हनुमान सोमानी को बधाई देते हुए माहेश्वरी समाज दिलसुख नगर को धन्यवाद दिया।
Latest News