राजस्थान दिवस समारोह पानीपत में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कलंत्री का सम्मान
पानीपत में राजस्थानी समाज द्वारा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सुरेश काबरा एवं अन्य प्रमुख उद्योगपतियो व संपूर्ण राजस्थानी परिवारों के सहयोग से भव्य राजस्थान दिवस समारोह का आयोजन 30.3.2024 को किया गया जिसमे हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मू कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कलंत्री को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया एवं उन्हे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पानीपत राजस्थानी समाज के उद्योगपति श्री अशोक गुप्ता एवं हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री श्री महिपाल ढांडा भी उपस्थित थे। श्री कलंत्री ने इस प्रेरणादायी कदम के लिए राजस्थानी परिवार को बधाई देते हुए समाज की सक्रियता से संगठन मजबूत होगा ऐसी कामना की तथा प्रदेश सभा की ओर से आभार प्रकट किया।
Latest News