माहेश्वरी सभा गुवाहाटी की सराहनीय पहल

माहेश्वरी सभा गुवाहाटी ने गुवाहाटी समाज के अपने समाज के लिये अनुकरणीय पहल करते हुए समाज के विशेष वर्ग के छात्र छात्राओ के आर्थिक सहयोग के लिये विशेष योजना बनाई है, सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी ने बताया समाज बन्धु जिनकी सालाना आय 2 लाख से कम है उनके बच्चो की शिक्षा का भार समाज उठायेगा। उसके लिये उनको फॉर्म भर कर देना होगा, समस्त जानकारी को सार्वजनिक नही किया जायेगा। मंत्री सुरेंद्र लाहोटी ने बताया कि इसके लिये फॉर्म जारी कर दिया है, फॉर्म को भरकर सभा कार्यकारिणी में जमा दिया जाएगा। प्रस्तावक के लिए सभा, युवा संगठन या महिला समिति द्वारा अनुमोदन अनिवार्य है। सभा ने यह पहल सिर्फ गुवाहाटी समाज के परिवार के लिए तय किया गया है। महावीर चांडक ने जानकारी देते हुए बताया लाभार्थी की स्कूल राशि बैंक में जमा करवा दी जायेगी और लाभार्थी की जानकारी बहुत ही गुप्त रखी जायेगी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन