माहेश्वरी संस्कृति, इन्दौर की उत्तम स्वास्थ्य के लिए अभिनव पहल

स्वस्थ शरीर के लिए नियमित जीवन जीना पड़ेगा, अपने आचार-विचार में भी नियम का पालन करना पड़ेगा, जब हम बेहतर होंगे तो देश बेहतर होगा। बड़ा मकान, बड़ी कार, उच्च रहन-सहन की चिंता अगर छोड़ दें तो आधी बीमारियां ऐसे ही ठीक हो जाएंगी। बेटियों की मां जब अपने दामाद को लड्डू की मनुहार करने की बजाय सलाद के लिए मनुहार करें तो वह उनका भला कर रही है, डॉक्टर का बिल कम कर रही है। ऐसी कई बातें डा. भारत रावत ने स्वस्थ जीवन हंसता-दिल विषय पर बोलते हुए कही। अवसर था माहेश्वरी संस्कृति, इन्दौर द्वारा 14 अप्रैल, 2024 को माहेश्वरी भवन, नवलखा पर स्वर्गीय श्री दिनेश मंडोवरा की स्मृति में आयोजित स्वास्थ सभा का। इस आयोजन की विशेषता थी की एलोपैथी एवं आयुर्वेद के विशेषज्ञ एक मंच पर एक साथ थे। संयोजक मुनीश-किरण मालानी ने बताया की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश सार्वजनिक ट्रस्ट के मंत्री श्री अश्विन लखोटिया थे। श्रीमती साधना मंडोवरा व अतिथियों ने भगवान महेश की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था परिचय श्रीमती अर्चना सोमानी ने दिया।
व्याख्यान माला में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भारत रावत ने स्वस्थ शरीर और हंसता दिल पर टॉक शो किया और लोगों के प्रश्नों का उत्तर दिया। कार्यक्रम के अगले चरण में प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ अखलेश भार्गव एमएस आयुर्वेद व वात, जोड़ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जाहिदा नागौरी एमडी आयुर्वेद ने बताया की आयुर्वेद के साथ कैसे स्वस्थ जीवन जिए और आयुर्वेदिक पद्धति से गंभीर बीमारियों के उपचार के संबंध में बताया एवं आयुर्वेद परामर्श दिया। आयुर्वेदिक डॉक्टर दिवंगत श्री गोरखनाथ तोतला की स्मृति में नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधि का वितरण किया। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक भूतड़ा ने किया एवं आभार श्रीमती सुनीता तोतला ने माना। स्वास्थ्य सभा में इंदौर माहेश्वरी समाज जिला के मंत्री मुकेश असावा, सहमंत्री केदार हेड़ा, महेश सार्वजनिक ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष राठी, माहेश्वरी समाज संयोगितागंज के अध्यक्ष गोपाल लाहोटी, मंत्री पंकज काबरा, माहेश्वरी महिला संगठन संयोगितागंज की अध्यक्ष नीलम काबरा, मंत्री अर्चना भूतड़ा सहित कई समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक-सरोज सोढानी ने की। प्रभारियों का दायित्व योगेश-हेमलता नागोरी और सतीश-शारदा सोमानी ने निभाया। कार्यक्रम का समन्वयन यतींद्र-सीमा रणधर, मनीष तोतला एवं डॉ नवीन-डॉ सुनीता तोतला ने किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन