हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा की बैठक आयोजित

हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा की पदाधिकारीयो की पांचवी बैठक राजधानी होटल सिद्दमबर बाजार संपन्न हुई जिसमें मंत्री राजेश मालपानी ने मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए अभी तक का जो कार्य हुआ है उसका ब्योरा दिया एवं सोशियो इकोनामिक डाटा में आज तारीख तक 5517 परिवार पंजीकृत है एवं उन परिवारों की कुल जनसंख्या 26020 है इसकी जानकारी दी। बांगड़ चिकित्सा सहायता द्वारा जो समाज बंधुओ को सहायता प्राप्त हुई है उसकी जानकारी दी एवं सभी पदाधिकारी से आग्रह किया कि वह अपना दायित्व निभाएं एवं संगठन को समाज के अंतिम छोर तक जाकर कार्य करें। आगामी महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में भी चर्चा की गई एवं सभी ने अपने विचार रखें। जिला सभा के पदाधिकारी में राजेश मालपानी, राजेश करवा, पवन मंत्री, वेणुगोपाल लोया, पंकज मनियार, पंकज नावंदर, लड्डू बंग, आनंद लखोटिया, रामदेव सारडा एवं शिवरतन बंग मीटिंग में उपस्थित थे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन