अजमेर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के तत्वाधान में एक्यूप्रेशर-वाइब्रेशन चिकित्सा शिविर आयोजित
अजमेर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा (अंतर्गत अजमेर जिला माहेश्वरी सभा संस्था) के तत्वाधान में आयोजित एक्यूप्रेशर-वाइब्रेशन चिकित्सा शिविर का समापन समारोह माहेश्वरी सेवा समिति कृष्ण गंज अजमेर में दिनांक 14/04/24 को आयोजित किया गया। शिविर दिनांक 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रात: 09 से 12 एवं सांय 4 से 7 तक आयोजित किया गया था जिसमें करीब 300 रजिस्ट्रेशन हुये और प्रत्येक दिवस करीब 150-200 महिला और पुरुषों ने एक्यूप्रेशर चिकित्सा का लाभ उठाया। कमर दर्द, गर्दन दर्द, कंधे का दर्द, एड़ी दर्द, पैर का दर्द, साइटिका, गठिया, घुटनों का दर्द, मोटापा, ब्लड प्रेशर, शुगर, बवासीर, जोड़ों का दर्द, नसों की प्रॉब्लम आदि का बिना दवा के एक्यूप्रेशर एवं वाइब्रेशन की आधुनिक मशीनों से थैरेपिस्ट चौधरी जसविंदर पाल, सतवीर एवं आरबीएस साहू द्वारा ईलाज किया गया। यह शिविर अजमेर के सभी आमजन के लिए नि:शुल्क आयोजित गया था। समारोह में संस्था अध्यक्ष राकेश झंवर ने सुश्रुत चेरेटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुभाष नवाल-रमा नवाल और श्री मुकेश बूब का शिविर हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर आभार प्रकट किया गया।
समापन समारोह में संस्था के मंत्री मुकेश मून्दड़ा, कोषाध्यक्ष दिनेश काबरा, सह मंत्री शशांक बजाज, उपाध्यक्ष गिरधर जैथल्या, संगठन मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, माहेश्वरी महासभा के संयुक्त मंत्री श्री रमाकांत बाल्दी, श्री सुभाष चंद्र नवाल, श्री एस डी बाहेती, श्री ज्वाला प्रसाद कांकानी, श्री ताराचंद माहेश्वरी, श्री अशोक जैथलिया, श्री जयदेव सोमानी, श्री जगदीश झंवर, श्री अशोक मालानी, डॉ. श्याम भूतडा़, श्री दिनेश नवाल, श्रीअनिल काहल्या, श्री राधेश्याम सोमानी, श्री रोहित तापडिय़ा, श्री गोविंद झंवर, श्री श्याम सुंदर माहेश्वरी, श्री रामकिशोर राठी, श्री किशन गोपाल मोदानी, श्री सुभाष मुरक्या, श्रीमती मंजू मुरक्या आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Latest News