वाराणसी में गवरजा माता शोभा यात्रा निकाली गई
6 अप्रैल 2024 को शुभम लॉन में श्री गवरजा माता उत्सव समिति के तत्वावधान में रंगारंग सिंधारा का आयोजन किया गया जिसमें समाज की बहू बेटियों ने शानदार प्रस्तुति दी। 11 अप्रैल को मैदागिन से श्याम बाबा मंदिर, लक्सा तक बैंड बाजा, ऊंट, रथ पर गवरजा माता की शोभायात्रा निकाली गई। माहेश्वरी समाज से गवरजा माता उत्सव समिति के सरंक्षक वीरेन्द्र भुराडिय़ा, मांगीलाल सारड़ा, राजकुमार कोठारी, शंकर लाल सोमानी, लोकेन्द्र करवा, श्री गमाउस के कोषाध्यक्ष किशोर मूंधड़ा, सहमंत्री राकेश दरक, माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष राजेश बाहेती, मंत्री कृष्ण कुमार काबरा, ऋतु धुत, ममता मूंदड़ा, वरुण मूंदड़ा, आनंद झंवर, अंकित धुत, ऋषि पटवारी, शशांक चांडक,अमित चांडक, राजेश गट्टानी, ओमप्रकाश सारड़ा, राधे चांडक, शिवम सोनी, जीतू, प्रतीक, अनुराग, नटवर, राहुल, नीलेश, हर्ष, गोविंद, विवेक आदि माहेश्वरी क्लब के सदस्यों ने दर्शनार्थियों में फ्रूटी वितरित की।
Latest News