बीकानेरी माहेश्वरी मित्र मंडल, हैदराबाद द्वारा गवरजा माता का महोत्सव आयोजित
बीकानेरी माहेश्वरी मित्र मंडल, हैदराबाद द्वारा श्री गवरजा माता का महोत्सव सिकंदराबाद स्थित हरियाणा भवन में मनाया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में समिति के सचिव राहुल पुगलिया ने बताया कि बीकानेरी माहेश्वरी मित्र मंडल के आजीवन सदस्य के रूप में 180 परिवार हैं। वह इस उत्सव को पिछले 24 वर्षों से मना रहे हैं। कार्यक्रम की इस वर्ष के लिए थीम ब्रह्मांड - सत्यम् शिवम् धर्मम् था। रश्मि बागड़ी, रेखा दम्मानी, मेघा डागा, नेहा सदानी सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका थी। अध्यक्ष इंद्र कुमार पुगलिया ने सदस्यों का स्वागत करते हुए नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने आयोजन के लिए प्रायोजकों को धन्यवाद दिया। उत्सव के मुख्य प्रायोजकों में अति विशिष्ट सहयोगी बिमल चंद, कृष्ण कुमार दुजारी, विशिष्ट सहायोगी में इंद्र कुमार, संतोष कुमार, सिद्धार्थ मोहता, गणगौर 2024 सजावट पार्टनर डागा ब्रदर्स, यशवंत, सौरभ डागा, स्मारिका सहायोगी में अशोक कुमार, शिव कुमार मोहता, हरि रतन, सीमा कोठारी, कृष्ण कुमार, निशांत मोहता, विजय कुमार, अंजू मंधाना, पीयूष, अर्चना माहेश्वरी, पुरुषोत्तम, शकुन्तला देवी तोषनीवाल, राजकुमार-इंद्रा देवी सारड़ा, श्रीलाल, अशोक कुमार मोहता, श्रीकुमार, सुरिंदर कौर बागड़ी, श्याम-सुमन डागा, सहायोगी में विजय कुमार, कविता राठी, इनवेस्को म्युचुअल फंड लिमिटेड शामिल थे।
Latest News