माहेश्वरी समाज उमरगाँव द्वारा गणगौर का सिंजारा बड़े ही धूम धाम से मनाया

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर तीज मनाते हैं। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी आयु की कामना के लिए गणगौर माता यानि माता गौरा की विधि-विधान से पूजा करती हैं। उमरगाँव में आयोजित कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। सभी महिलायें व कुँवारी लड़कियाँ पारंपरिक वेश भूषा में सज धज के आई। महिलाओं ने सिंजारा के दिन अपने हाथों में मेहन्दी लगाई। गौरा बाई के गीत गाये, नृत्य का कार्यक्रम किया गया व विविध तरह के खेल/गेम्स का भी आयोजन किया गया। जिसमें सबने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अंत में सब ने साथ में स्वरुचि भोजन का आनंद लिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन