जय मां महाकाली सेवा मंडल, छर्रा धूमधाम से मनायेगा द्वितीय चैत्र नवरात्रि महोत्सव
जय मां महाकाली सेवा मंडल छर्रा की बैठक का आयोजन कस्बा छर्रा के श्री कृष्ण मंदिर प्रांगण में हुआ जिसका संचालन मंडल के संस्थापक नवनीत माहेश्वरी पेट्रोल पंप वालों ने किया उन्होंने समस्त सेवादारों को अवगत कराया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैया के नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। जिसमें जय मां महाकाली सेवा मंडल द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्णा मंदिर प्रांगण में बड़े ही धूमधाम के साथ 9 दिन तक मां के पसंदीदा रंगों की सजावट फूल एवं विभिन्न प्रकार के गुब्बारे से कराई जायेगी तथा 13 अप्रैल 24 दिन को माता की विशाल चौकी का आयोजन कराया जायेगा तथा 17 अप्रैल 24 दिन को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। गतवर्ष की भांति इस बार भी श्री कृष्णा मंदिर प्रांगण में समस्त सेवादारों के सामने इस प्रस्ताव को रखा गया जिसमें सबकी सहमति से इस आयोजन को धूमधाम से करने की सहमति हुई। इस मौके पर गौरव माहेश्वरी, अनुभव माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, मनीष माहेश्वरी, अजय माहेश्वरी, दीपक राठी, आमोद माहेश्वरी, अनुज पल्तानी, गोलू माहेश्वरी, पुनीत माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी, वैभव बिरला, प्रदीप माहेश्वरी, दीपक भंसाली, दिलीप माहेश्वरी, अंकुश माहेश्वरी आदि सेवादार मौजूद रहे।
Latest News